इन तथ्यों को जानकार हैरान हो जाएंगे आप
एन्कॉन भेड़ (Ancon sheep)
छोटी टाँगों वाली भेड़ है जो एक ही पीढ़ी में उत्परिवर्तनों के फलस्वरूप विकसित हुई है।
पशमीना ऊन लद्दाख व तिब्बत के पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली भेड़ से प्राप्त होती है।
अंगोरा ऊन (Angora wool) अंगोरा
खरगोश
से प्राप्त होती है।
लाल पांडा (Ailurus fulgens) नेपाल, सिक्किम, ऊपरी म्यांमार तथा दक्षिणी चीन में मिलता है।
हंगुल (Hangul) जिसे कशमीरी स्टैंग भी कहते हैं, एक अति आशंकित लाल मृग है जो आजकल Dachigam National Park में सुरक्षित है।
Learn more
नर कस्तूरी मृग (Musk deer) के उदर भाग में नाभि के नीचे त्वचा के अन्दर कस्तूरी होती है।
जंगली गधा गुजरात में रन की खाड़ी में पाया जाता है। इसके अतिरिक्त यह लद्दाख तथा उत्तरी कुमाऊँ के पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है।
गिनी पिग को डच व्यापारियों द्वारा गिनी से यूरोप में लाए जाने के कारण इनका नाम गिनी पिग पड़ा था।