स्तनी जीवों के बारे में कुछ तथ्य
डायनोसॉर व स्तनियों का विकास एक ही काल ट्राइएसिक काल (Triassic Period) में हुआ था।
स्तनियों में तीन प्रकार के पैर मिलते हैं:
Arrow
(1)
पादतलचारी (Plantigrade)
: इसमें इनका पूरा सोल भूमि के सम्पर्क में रहता है, जैसे- भालू एवं मनुष्य।
(2) अंगुलिचारी (Digitigrade)
: इसमें जन्तु अंगुलि पर चलता है, जैसे-बाघ, कुत्ता व बिल्ली।
(3) खुरचारी (Unguligrade)
: इसमें जन्तु खुर पर चलता है, जैसे-घोड़ा व अन्य मवेशी।
Learn more
मादा कोयाला (Koala) प्रतिवर्ष केवल एक शिशु को जन्म देती है जो आठ माह बाद धानी से बाहर निकलता है। यह केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।