आखिर कैसे होता है पैरामीशियम में जनन

पैरामीशियम में जनन कई विधियों द्वारा होता है। इसमें उपयुक्त वातावरण में जनन क्षैतिज द्विविभाजन (horizontal binary fission) द्वारा होता है तथा अन्य विधियों जैसे एण्डोमिक्सिस (endomixis) एवं हेमिक्सि (hemixis) द्वारा भी इनमें जनन होता है।

द्विआधारी विखंडन (Binary fission) 1. Binary fission में Micro and macro nuclei क्रमशः mitosis और amitosis द्वारा बढ़ते, संकुचित और विभाजित होते रहते हैं।

2. इससे पैरामीशियम के शरीर के मध्य में एक अनुप्रस्थ cytoplasmic contraction होता है जो गहरा होता जाता है। जिससे इसका शरीर अनुप्रस्थ रूप से दो बराबर हिस्सों में विभाजित हो जाता है।

इससे दो daughter पैरामीशिया का निर्माण होता है।

संयुग्मन (Conjugation) 1. Conjugation प्रजनन का लैंगिक तरीका है जिसमें nucleus आदान-प्रदान के लिए दो पैरामीशिया का अस्थायी मिलन होता है।

यह एक जटिल प्रक्रिया हैं जिसमें ex-conjugant के zygote nucleus विभाजित होकर चार paramecia बनाता है।

Conjugation महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह rejuvenation, nuclear reorganisation और वंशानुगत विविधताएं प्रदान करता है।