प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक में क्या अंतर होता है आइये जानते हैं
प्रोकैरियोटिक कोशिका के अंतर्गत जीवाणु आते है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में जन्तु-कोशिकाएँ आती है।
प्रोकैरियोटिक कोशिका में true nucleus नहीं पाया जाता है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में true nucleus पाया जाता है।
प्रोकैरियोटिक कोशिका में एक क्रोमोसोम होता है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में एक से अधिक क्रोमोसोम पाए जाते है।
प्रोकैरियोटिक कोशिका के क्रोमोसोम में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होता है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में DNA के साथ हिस्टोन प्रोटीन पाया जाता है।
प्रोकैरियोटिक कोशिका में 70 S प्रकार के राइबोसोम होते हैं लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में 80 S प्रकार का राइबोसोम होता है।
Learn more
प्रोकैरियोटिक कोशिका में माइटोकॉन्ड्रिया, गॉल्जी बॉडी, एन्डोप्लास्मिक रेटिकुलम, तथा क्लोरोप्लास्ट जैसी संरचनाएं नहीं पाई जाती है लेकिन यूकैरियोटिक कोशिका में यह सभी संरचनाएं पाई जाती है।