परीक्षा की तैयारी एक महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इसकी तयारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:

एक समय सारणी बनाएं और उसमें हर विषय के लिए अलग-अलग समय निर्धारित करें और उसका पालन करें।

विषय को दोहराने पर और उसका रिवीजन करने पर अधिक ध्यान दें। नए टॉपिक को पढ़ने से बचें।

लगातार पढ़ाई करने से बचें। पढ़ाई के बीच बीच में ब्रेक जरूर लें इससे आपको थकान नहीं होगी और आपका माइंड फ्रेश रहेगा।

संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियां और दही शामिल हों और कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

पढ़ाई के लिए एक शांत जगह चुनें। यदि आपको विषय से सम्बंधित कोई सवाल है तो अपने शिक्षक से बेझिझक पूछें।