आइये जाने डॉल्फिन से संबंधित कुछ बातें और यह भी जाने कि विश्व डॉल्फिन दिवस कब मानते हैं
डॉल्फिन पानी के नीचे और ऊपर दोनों जगह साफ़ देख सकते हैं। इनका दिमाग बंदर के दिमाग से बड़ा होता है और इनमें कुल 100 दांत होते हैं।
डॉल्फिन एक दिन में करीब 30 पाउंड मछली खा सकती हैं। उन्हें छोटी मछलियाँ और स्क्विड खाना बहुत पसंद होता है।
एक शिशु डॉल्फिन को आमतौर पर अपनी माँ के साथ लगभग दो से तीन साल तक रहने दिया जाता है।
हर डॉल्फिन की अपनी अनूठी सीटी (आवाज) होती है जो उनकी पहचान का एक बिंदु भी होती है।
डॉल्फिन वास्तव में अपने मस्तिष्क के केवल एक हिस्से से सो सकती हैं, जिससे दूसरा हिस्सा सक्रिय रहता है। इसका मतलब यह भी है कि वे एक आँख खुली रखकर सो सकती हैं!
डॉल्फिन में सूंघने की कोई क्षमता नहीं होती है! लेकिन इनमें सुनने की अद्भुत क्षमता होती है जो उन्हें अपने शिकार को पकड़ने में मदद करती है।
समुद्री डॉल्फ़िन को "सच्ची डॉल्फ़िन" भी कहा जाता है। एक डॉल्फ़िन का सामान्य जीवनकाल लगभग 50 वर्ष होता है।