आज के डिजिटल युग में AI Literacy उतनी ही जरूरी है जितनी पढ़ना-लिखना। यह छात्रों को तकनीक समझने और सही उपयोग करना सिखाती है।

AI Literacy है भविष्य की नई साक्षरता

AI Literacy केवल कोडिंग नहीं है। यह AI को समझने, परखने और सही तरीके से उपयोग करने की क्षमता है।

सिर्फ कोडिंग नहीं है AI Literacy

छात्र सीखते हैं कि AI क्या है और कैसे काम करता है—जैसे YouTube recommendations या Face ID भी AI का हिस्सा हैं।

AI को समझना

AI हमेशा सही नहीं होता है। इससे छात्र सीखते हैं कि AI के जवाबों पर सवाल कैसे करें और गलत जानकारी को कैसे पहचानें।

AI को परखना

AI टूल्स का सही उपयोग करना सीखना जरूरी है—जैसे पढ़ाई, रिसर्च या आइडिया बनाने में, साथ ही उसकी सीमाओं को समझना भी जरुरी है।

AI का उपयोग

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में AI शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है, ताकि छात्र भविष्य की तकनीक के लिए तैयार हो सकें।

NEP 2020 के अनुसार ज़रूरी

AI Literacy से शहर और गाँव के छात्रों के बीच डिजिटल अंतर कम होगा और सभी को समान अवसर मिलेंगे।

सभी के लिए समान अवसर

AI शिक्षा से भारत वैश्विक स्तर पर AI टैलेंट का केंद्र बन सकता है और नई पीढ़ी को आगे बढ़ा सकता है।

भारत को AI लीडर बनाना

AI के साथ जोखिम भी आते हैं। इसलिए छात्रों को डेटा सुरक्षा, फेक न्यूज और तकनीक के सही उपयोग के बारे में सीखना आवश्यक है।

नैतिकता और सुरक्षा की समझ

भविष्य में AI Literacy हर क्षेत्र में जरूरी होगी। यह छात्रों को बदलते समय के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार करती है।

भविष्य के करियर के लिए तैयार