Site icon Bhartiya Shikshanshala

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 4- लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्व

- अभ्यास कार्य

1. आज दक्षिण अफ्रीका में माया का जीवन कैसा होगा?

उत्तर : आज दक्षिण अफ्रीका एक लोकतांत्रिक देश बन गया है जहां सभी प्रजातियों के लोगों को बराबर माना जाने लगा है इस कारण आज माया का जीवन पहले से बहुत बेहतर होगा क्योंकि उसे समानता का अधिकार मिल रहा है।

2. किन विभिन्न तरीकों से लोग सरकार की प्रक्रियाओं में भाग लेते हैं?

उत्तर : ऐसे कई तरीके हैं जिसके द्वारा लोग सरकार की प्रतिक्रिया में भाग लेते हैं जैसे

  • वह चुनाव में वोट देकर अपने प्रतिनिधि चुनते हैं और यह प्रतिनिधि लोगों की तरफ से निर्णय लेते हैं।
  • लोग सरकार के कार्यों में रुचि लेकर और उसकी आलोचना करके अपनी भागीदारी निभाते हैं।
  • इसके अलावा वे धरने, जुलूस, हड़ताल, आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान आदि के द्वारा भी सरकार की प्रतिक्रिया में भाग लेते हैं और अपनी बात सरकार के सामने रखते हैं।

3. विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की ज़रूरत क्यों होती है?

उत्तर: विभिन्न विवादों और मुद्दों को सुलझाने के लिए सरकार की जरूरत इसलिए पड़ती है क्योंकि कई बार लोग विवादों को खत्म करने के लिए हिंसात्मक तरीके अपनाते हैं जिससे लोगों में भाई और असुरक्षा की भावना पैदा हो जाती है ऐसे समय पर सरकार द्वारा उठाए गए कुछ कम इन विवादों और हिंसात्मक तरीकों को रोक सकते हैं। उदाहरण के लिए धार्मिक जुलूस के समय रास्तों पर पुलिस का तैनात होना।

4. सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार क्या कदम उठाती है?

उत्तर: पुराने समय से ही हमारे देश में कई तरीके से असमानता फैली हुई है जैसे छुआछूत दलित लोगों को शिक्षा का अधिकार न मिलाना स्वास्थ्य एवं यातायात के सुविधा न मिलना लड़कियों को उचित शिक्षा तथा उचित खानपान न मिलना रंगभेद इत्यादि। इन सभी को खत्म करने के लिए तथा सभी के साथ समानता का व्यवहार हो इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं जैसे

  • छुआछूत की प्रथा पर कानूनी रोक लगा दी
  • रंगभेद को खत्म किया
  • लड़कियों की उचित शिक्षा के लिए सरकारी स्कूल और कॉलेज में
  • लड़कियों की फीस खत्म कर दी या काम करने का प्रावधान किया।
  • दलितों तथा नीचे जाति के लोगों के साथ समानता के व्यवहार का कानून
  • शिक्षा तथा नौकरियों में आरक्षण देकर 

5. पाठ को एक बार और पढ़कर लोकतांत्रिक सरकार के मुख्य तत्त्वों की एक सूची बनाइए। उदाहरण के लिए, सभी लोग बराबर हैं।

उत्तर:

  • सभी के साथ समानता का व्यवहार हो।
  • सभी नागरिकों को सार्वभौमिक मताधिकार प्राप्त हैं।
  • रंगभेद को खत्म करना हैं
  • सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिले।
  • सभी धर्म, जाति, ओर समुदाय के लोगों को प्रति बराबरी का सम्मान
  • समाज के सभी विवादों को सुलझाना
Exit mobile version