Site icon Bhartiya Shikshanshala

MCQ on NCERT Class 6 Chapter 7 – पौधों को जानिए

MCQ on NCERT Class 6 Chapter 7 - पौधों को जानिए

NCERT Class 6 Chapter 7 – पौधों को जानिए New Syllabus 

NCERT Class 6 के नए पाठ्यक्रम के आधार पर विद्यार्थियों के लिए यहाँ बहुविकल्पीय प्रश्न दिए गए हैं। इन बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर पाठ को और अच्छी तरह से याद कर सकते हैं।

Chapter 7 – पौधों को जानिए

  • पौधों का वर्गीकरण सामान्य रूप से उनकी ऊंचाई, तने तथा शाखों के आधार पर किया जाता है। यह वर्गीकरण शाक, झाड़ी एवं वृक्षों में होता है।
  • पौधे में तने का मुख्य कार्य जल तथा जल में उपस्थित सभी खनिजों को पौधे के सभी भागों तक पहुंचाने का होता है। तने पर पत्तियाँ, फूल तथा फल लगे होते हैं। 
  • पत्ती में पर्णवृंत तथा फलक होते हैं। पत्ती में शिराओं का प्रतिरूप शिरा विन्यास कहलाता है। यह जालिका रूपी अथवा समांतर हो सकता है।
  • पौधे की हरी पत्तियां सूर्य की प्रकाश की उपस्थिति में जल तथा वायु से प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा भोजन बनाती हैं।
  • पौधे की जड़े मिट्टी से जल व खनिज पदार्थ का अवशोषण करती हैं और उन्हें पौधे के सभी भागों तक पहुंचती हैं। 
  • जड़े मुख्यतः दो प्रकार की होती हैं: मूसला जड़ तथा रेशेदार जड़। 
  • जालिका रूपी शिरा विन्यास युक्त पत्तियों वाले पौधों की जड़ मूसला जड़ होती हैं जबकि समांतर शिरा विन्यास युक्त पत्तियों वाले पौधों की जड़ रेशेदार होती हैं।

MCQ on NCERT Class 6 Solution Chapter 7 – पौधों को जानिए

Question on Chapter 7 - पौधों को जानिए

1. 
पत्ती का वह भाग जिसके द्वारा वह तने से जुड़ी होती है क्या कहलाता है :

2. 
विसर्पी लता के अंतर्गत कौन से पौधे आते हैं :

3. 
फूलों के रंगीन भाग को क्या कहते हैं

4. 
जल में मिले हुए खनिज को पौधे में ऊपर की तरफ हर भाग में पहुंचने का काम कौन करता है:

5. 
अधिकांश पौधों को किन 3 संवर्गों में वर्गीकृत किया गया है:

6. 
फूल में छोटी पत्ती की भांति दिखाई देने वाला हरे रंग का भाग कौन सा होता है

7. 
स्त्रीकेसर के सबसे निचले एवं फूले हुए भाग को क्या कहते हैं

8. 
कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो बहुत ऊंचे होते हैं तथा उनके इतने सुधारण एवं गहरे होते हैं इन्हें क्या कहते हैं

9. 
ऐसे पौधे जिनमें शाखाएं तने के आधार के समीप से निकालती हैं उन्हें क्या कहते हैं:

10. 
ऐसे पौधे जो हमेशा छोटे होते हैं और इसमें कई शाखाएं नहीं होती हैं:

11. 
अंडाशय में उपस्थित छोटी-छोटी गोल संरचनाएं क्या होती हैं :

12. 
जो पौधे छोटे, हरे और कोमल तने वाले होते हैं उन्हें क्या कहते हैं:

13. 
पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाए गए डिजाइन को क्या कहते हैं :

14. 
पत्तियों से जल की बूंद का वाष्प के रूप में निकलना क्या कहलाता है :

Exit mobile version