Site icon Bhartiya Shikshanshala

सौरमंडल में पृथ्वी | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

सौरमंडल में पृथ्वी | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 1- सौरमंडल में पृथ्वी

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(1) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?

उत्तर :ग्रह और तारे में अंतर निम्नलिखित है:

ग्रहतारे
सौरमंडल में आठ ग्रह हैं जिनके नाम है बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेपच्यून।आकाश में अनगिनत तारे उपस्थित होते हैं जो रात के समय सूर्य के समान चमकते हुए दिखाई देते हैं।
ग्रहों के पास अपना ऊष्मा तथा प्रकाश नहीं होता है।तारों के पास अपना ऊष्मा तथा प्रकाश होता है।
सभी ग्रह एक निश्चित पथ पर सूर्य का चक्कर लगाते हैं।तारों के विभिन्न समूहों द्वारा बनाई गई आकृतियों को नक्षत्र मंडल कहते हैं।

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?

उत्तर: सूर्य के परिवार को सौरमंडल कहते हैं। इसमें सूर्य 8 ग्रह है उपग्रह है तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे शुद्र ग्रह तथा उल्का पिंड होते हैं यह सभी मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं जिसका मुखिया सूर्य होता है।

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।

उत्तर: सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार ग्रहों के नाम है बुध शुक्र पृथ्वी मंगल बृहस्पति शनि यूरेनस तथा नेप्चून।

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?

उत्तर : पृथ्वी को अद्भुत ग्रह इसलिए कहा जाता हैं क्योंकि यहाँ जीवन संभव है। यहाँ जीवन के लिए सभी अनुकूल परिस्थितियों पाई जाती हैं।

(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?

उत्तर : चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है और लगभग इतने ही समय में यह अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा कर लेता है। इसी कारण पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है।

(vi) ब्रह्मांड क्या है?

उत्तर : ब्रह्मांड वह होता है जिसमें लाखों आकाशगंगाए रहती हैं यह सभी आकाशगंगाएं मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं। आकाशगंगा में करोड़ों तारों, गैसों तथा बादलों की एक प्रणाली होती हैं।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?

क. बृहस्पति
ख. शनि
ग. शुक्र

उत्तर: शुक्र

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?

क. शुक्र
ख. पृथ्वी
ग. बुध

उत्तर : पृथ्वी

iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं-

क. वृत्तीय पथ पर
ख. आयताकार पथ पर
ग. दीर्घवृत्ताकार

उत्तर : दीर्घवृत्ताकार

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है-

क. दक्षिण
ख. उत्तर
ग. पूर्व

उत्तर : उत्तर दिशा

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं

क. शनि एवं बृहस्पति
ख. मंगल एवं बृहस्पति
ग. पृथ्वी एवं मंगल

उत्तर : मंगल एवं बृहस्पति

3. खाली स्थान भरें।

(i) ____ का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे ____ कहते हैं।

(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को ____ कहा जाता है।

(iv) ____ पृथ्वी के सबसे करीब है।

(v) ____ सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

(vi) ग्रहों के पास अपनी ____ तथा _____ नहीं होती है।

उत्तर :
(i) तारों का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे नक्षत्रमण्डल कहते हैं।

(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को आकाशगंगा कहा जाता है।

(iv) चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे करीब है।

(v) पृथ्वी सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।

(vi) ग्रहों के पास अपनी उष्मा तथा प्रकाश नहीं होती है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  1. प्रकाश की गति लगभग 3,00,000 किमी /सेकंड है। इसके बावजूद सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में 8 मिनट का समय लगता है।
  2. नील आर्मस्ट्रांग पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 20 जुलाई 1969 को सबसे पहले चंद्रमा पर कदम रखा।
  3. अंतरिक्ष में उपस्थित कुछ भारतीय उपग्रह के नाम है इनसेट, आई.आर.एस., एडूसैट इत्यादि।
Exit mobile version