बुद्धि की विशेषताएँ होती है यह

बुद्धि एक सामान्य योग्यता है। सामाजिक व वैयक्तिक परिवेश में अन्तः क्रियात्मक गतिशीलता तथा क्षमता का नाम बुद्धि है।

बुद्धि, व्यक्ति को विभिन्न बातों को सीखने में सहायता देती है।

बुद्धि व्यक्ति की जन्मजात शक्ति होती है। यह व्यक्ति को अमूर्त चिन्तन की योग्यता प्रदान करती है।

यह पूर्व अनुभवों एवं पूर्व अर्जित ज्ञान से लाभ उठाने की योग्यता है।

यह व्यक्ति की कठिन परिस्थितियों एवं जटिल समस्याओं को सरल बनाती है।

बुद्धि पर्यावरण के साथ समायोजन की योग्यता है।

बुद्धि पर वंशानुक्रम् और वातावरण का प्रभाव पड़ता है। यह व्यक्ति को भले व बुरे, नैतिक-अनैतिक कार्यों में अंतर करने की योग्यता देती है।