स्तनी जीवों के बारे में कुछ तथ्य

डायनोसॉर व स्तनियों का विकास एक ही काल ट्राइएसिक काल (Triassic Period) में हुआ था।

स्तनियों में तीन प्रकार के पैर मिलते हैं:

Arrow

(1) पादतलचारी (Plantigrade): इसमें इनका पूरा सोल भूमि के सम्पर्क में रहता है, जैसे- भालू एवं मनुष्य।

(2) अंगुलिचारी (Digitigrade): इसमें जन्तु अंगुलि पर चलता है, जैसे-बाघ, कुत्ता व बिल्ली।

(3) खुरचारी (Unguligrade): इसमें जन्तु खुर पर चलता है, जैसे-घोड़ा व अन्य मवेशी।

मादा कोयाला (Koala) प्रतिवर्ष केवल एक शिशु को जन्म देती है जो आठ माह बाद धानी से बाहर निकलता है। यह केवल ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है।