गैलापागोस विशाल कछुआ (Galapagos Giant Tortoise): सौम्य दिखने वाला यह विशाल कछुआ सबसे लंबे समय तक जीने वाले जानवरों में से एक हैं। इसकी जीवन अवधि 100 साल से भी अधिक होती है।
ओशन क्वाहोग क्लैम (Ocean Quahog Clam): ये क्लैम 400 साल से ज़्यादा तक जीते हैं!
ग्रीनलैंड शार्क (Greenland Shark): ग्रीनलैंड शार्क एक ऐसी शार्क हैं जिसकी उम्र 200 साल से अधिक होती हैं।
तुआटारा (Tuatara): ये एक सरीसृप जीव हैं जिसकी उम्र 100 साल से भी अधिक होती हैं। यह अनुकूल परिस्थिति में इतने समय तक जीवित रह सकता हैं।
रेड सी अर्चिन (Red Sea Urchin): ये काँटेदार जानवर हैं जो 100 साल से ज़्यादा तक जीवित रहते हैं।
बोहेड व्हेल (Bowhead Whale): यह व्हले 200 साल से भी अधिक समय तक जीवित रह सकती है।
एल्डाबरा विशाल कछुआ (Aldabra Giant Tortoise): ये कछुए की एक और प्रजाति हैं जो लम्बे समय तक जीवित रह सकती हैं। यह कछुआ 100 साल से ज़्यादा तक जीवित रह सकते हैं।
कोई मछली (Koi Fish): ये मछली 50 साल से अधिक समय तक जीवित रह सकती है।
अफ़्रीकी हाथी (African Elephant): यह दुनिया से सबसे बड़े जानवरों में से एक हैं जो 70 साल से ज़्यादा तक जीवित रह सकते हैं।
हॉर्सशू बैट (Horseshoe Bat): हॉर्सशू बैट की कई प्रजातियां होती हैं जिनमें से इसकी कुछ प्रजातियाँ 30 साल से ज़्यादा तक जीवित रह सकती हैं।