पोरीफेरा संघ के जीवों को पहचानने के लक्षण
पोरीफेरा संघ के जीवों को पहचानने के लक्षण
पोरीफेरा संघ के जीव जलीय जीव होते हैं।
इन्हें समुद्री पत्थरों, शिलाओं, जन्तुओं के खोलों, लकड़ी के टुकड़ों, आदि पर चिपकी हुई outgrowths के रूप में देखा जा सकता हैं।
इस संघ के जीवों का शरीर 1 से 200 सेमी तक लम्बा, नालवत्, वृत्ताकार, तथा गोलाकार होता हैं।
Learn more
इस संघ में पाए जाने वाले समुद्री स्पंज में कंकाल कण्टिकाएँ बड़ी और कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3) की बनी होती हैं।
इनके देहभित्ति में असंख्य सूक्ष्म छिद्र (ostia) होते हैं जिनके द्वारा बाहरी जल निरन्तर नाल प्रणाली में बहता हुआ शरीर की प्रमुख देहगुहा तक पहुँचता है।
इस संघ के जीवों के नाम हैं ल्यूकोसोलीनिया (Leucosolenia), साइकॉन (Sycon), और यूप्लैक्टेला (Euplectella).