विज्ञान के क्षेत्र में कई वैज्ञानिकों ने योगदान दिया है जिसमें से एक न्यूटन तथा फैराडे भी हैं इनकी कुछ खोजों का वर्णन इस प्रकार है:

न्यूटन एक ब्रिटिश गणितज्ञ तथा भौतिकशास्त्री थे इन्हें विश्व का महानतम वैज्ञानिक माना जाता है।

1664 में न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की और बताया कि इसके कारण पदार्थ एक दूसरे की ओरआकर्षित होते हैं।

इस नियम से यह भी पता चला कि कोई वस्तु ऊपर से नीचे क्यों गिरती हैं और ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर क्यों लगाते हैं।

फैराडे ने विद्युत के क्षेत्र में अपना योगदान दिया जिससे वर्तमान में हमारा जीवन सरल हो गया है।

1821 में विद्युत मोटर के विकास हुआ। इसके 10 साल बाद फैराडे ने बताया कि मैग्नेटिक फील्ड में एक तार घुमाने से विद्युत् धारा प्रवाहित होती है।

इसके बाद फैराडे ने एक प्रयोग किया जिससे इन्होनें पहला जेनेरेटर बनाया और इस नियम पर आधारित बड़े बड़े जेनेरेटर द्वारा विद्युत उत्पादित की गई।