शिक्षा में छात्रों को पाठ स्मरण करने में कुछ कठिनाइयों का सामन करना पड़ता हैं उनके लिए यहाँ है पाठ को स्मरण करने की कुछ आसान विधियाँ

पूर्ण विधि (Whole method) – इस विधि में पाठ्य-विषय को आरम्भ से अंत तक पढ़कर एक साथ याद किया जाता है।

खण्ड विधि (Part Method) – छोटे बालकों के लिए पाठ्य-विषय को कई खण्डों में बाँटकर उन्हें उन खण्डों को एक-एक करके याद कराया जाता है।

अंतरयुक्त विधि (Spaced Method) – इसमें पाठ को याद करने के बाद कुछ समय तक विश्राम या अन्तर के बाद पुनः याद किया जाता है।

स्वर विधि (Recitation method) – इसमें पाठ को लय से पढ़ा जाता है। इसमें छोटे बच्चों को मजा आता है, क्योंकि उनको गाकर पढने में आनन्द आता है।

निरीक्षण विधि (method of Observing) – इस विधि में पाठ्य सामग्री का पहले भली प्रकार निरीक्षण या अवलोकन कर लिया जाता है।