दर्पण चित्रण द्वारा प्रशिक्षण का शैक्षिक महत्व

व्यक्तिगत विभिन्नताओं को जानने में सहायक: किन्ही दो बच्चों की अधिगम क्षमता समान नहीं होती है। इस प्रयोग के द्वारा शिक्षक को प्रत्येक छात्र की सीखने की क्षमता का ज्ञान हो सकता है।

छात्रों की अधिगम क्षमता में वृद्धि में सहायक: इस प्रयोग के द्वारा अध्यापक प्रत्येक छात्र की सीखने की शक्ति व क्षमता, योग्यता का ज्ञान प्राप्त कर सकता है। 

छात्रों के उपलब्धि स्तर को बढ़ाने में सहायक: इस प्रयोग के द्वारा अध्यापक छात्रों को विभिन्न विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

उपयुक्त विषयों का चयन करने में सहायक: शिक्षक छात्रों को उनकी अधिगम क्षमता के आधार पर उपयुक्त विषयों के चुनाव में परामर्श व सहायता कर सकते हैं। 

अधिगम कौशल के सुधार में सहायक: इस प्रयोग के द्वारा छात्र स्वयं की अधिगम क्षमता का ज्ञात प्राप्त कर सकते हैं।

आँख - हाथ में समायोजन को सीखने में: इस प्रयोग के द्वारा छात्र अपने हाथ व आँखों में समायोजन बनाना सीख जाते हैं।

व्यवसाय के चुनाव में सहायक: इस प्रयोग के द्वारा स्वयं की अधिगम क्षमता का ज्ञान प्राप्त करके छात्र शिक्षकों व माता-पिता के उचित परामर्श व निर्देशन के आधार पर उपयुक्त व्यवसाय को चुन सकता है।