हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा होता है। इसमें हरे पादप स्वयं भोजन बना सकते हैं क्योंकि इनकी पत्तियों में 'क्लोरोफिल' नामक हरा वर्णक होता है।

2. आवश्यक घटक क्लोरोफिल: पत्तियों में पाया जाने वाला हरा रंगद्रव्य होता है जो सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करता है।

2. आवश्यक घटक सूर्य का प्रकाश: पौधों को ऊर्जा प्रदान करता है। कार्बन डाइऑक्साइड: वायुमंडल से पत्तियों के रंध्रों द्वारा ली जाती है। जल: भूमि से जड़ों द्वारा लिया जाता है।

3. प्रक्रिया का क्रम सूर्य का प्रकाश क्लोरोफिल द्वारा पत्तियों में अवशोषित होता है। पत्तियाँ जल (जड़ें द्वारा) और कार्बन डाइऑक्साइड (वायुमंडल से) प्राप्त करती हैं।

इन दोनों के संयोजन से सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट (शर्करा/स्टार्च) तथा ऑक्सीजन बनती है।

4. समीकरण: कार्बन डाइऑक्साइड + जल  + प्रकाश, क्लोरोफिल → कार्बोहाइड्रेट (स्टार्च) + ऑक्सीजन

5. परिणाम पौधे स्टार्च के रूप में भोजन का भंडारण करते हैं और ऑक्सीजन वातावरण में छोड़ देते है।

इसी प्रक्रिया के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, क्योंकि सभी जीव सीधे या परोक्ष रूप से पौधों द्वारा बनाए भोजन पर ही निर्भर हैं।