Herdmania कॉर्डेटा संघ का एक जीव है। इसमें Dorsal tubular nerve cord, notochord, और paired gill-slits उपस्थित होते हैं।

यह प्रोटोकॉर्डाटा (Protochordata) समूह (Group) में आता है। इस समूह के जीव समुद्री और छोटे रूपों में होते हैं जिनमें कपाल, जबड़े और paired appendages अनुपस्थित होते हैं।

यह यूरोकॉर्डाटा (Urochordata) उपसंघ (Subphylum) का सदस्य है। इस उपसंघ के जीव Solitary या colonial होते हैं जो tunicin युक्त cuticular test के साथ fixed या free swimming रूप में होते है।

Herdmania एसिडियासिया (Ascidiacea) वर्ग (Class) के अंतर्गत आता है। इस वर्ग के जीव अच्छी तरह से विकसित होते हैं।

एसिडियासिया (Ascidiacea) वर्ग (Class) के जीव में permanent test, कई गिल स्लिट्स द्वारा छिद्रित बड़ा Branchial sac होता हैं।

Herdmania Ascidiae simplices गण (Order) का सदस्य है। इस गण के जीव एकान्त रूप में रहते हैं और retrogressive metamorphosis का प्रदर्शन करते हैं।