चिपकने के लिए स्टोलन्स के सिरे चपटे व चिपचिपे होते हैं। स्टोलन्स से 1-2 सेमी लम्बी, नली जैसी तथा फूलदान के आकार की कई individual ल्यूकोसोलेनिया ऊपर की तरफ निकलती हैं।
ल्यूकोसोलेनिया के सदस्यों के नली जैसे शरीर की radial symmetry होती है। इसकी गुहा को स्पंजगुहा गुहा (spongocoel cavity) कहते हैं।
Spongocoel cavity स्टोलन्स की गुहा से जुड़ी होती है तथा प्रत्येक सदस्य के ऊपरी सिरे पर एक बड़े छिद्र द्वारा बाहर खुलती है, जिसे ऑस्कुलम (osculum) कहते हैं।
ल्यूकोसोलेनिया जन्तुसमभोजी (holozoic) होती हैं। जलधारा के साथ आने वाले सूक्ष्म जीव जैसे प्रोटोजोआ, डाएटम्स, जीवाणु, आदि इनका आहार होते हैं।
ल्यूकोसोलेनिया में अलैंगिक (asexual) तथा लैंगिक (sexual), दोनों प्रकार का प्रजनन होता है।