कुछ स्टडीज के अनुसार कैफीन जैसे तत्व कैंसर रोधी प्रभावों से जुड़े हो सकते हैं।

भारत में हुई स्टडी में यह दावा किया गया है कि कॉफी पीने से भारतीय पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि जो पुरुष कॉफी पीते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कॉफ़ी ना पीने वालों की अपेक्षा कम देखी गई है।

यह स्टडी कर्नाटक के KLE एकेडमी ऑफ़ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च में हुई है जिसे मेडिकल जर्नल "ओंको साइंस" में प्रकाशित किया गया है।

इस स्टडी में प्रोस्टेट कैंसर के 72 मरीज और 132 सामान्य प्रोस्टेट वृद्धि वाले पुरुषों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

यह स्टडी करने वाले शोधकर्ता मानते हैं कि काफी में मौजूद कैफीन, कैफेस्टोल और एंटीऑक्सीडेंट पॉलीफेनॉल जैसे तत्व कैंसर रोधी प्रभाव से जुड़े हो सकते हैं।

रिसर्च में यह भी पाया गया कि कॉफी पीने वालों में प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम लगभग 65% तो कम था ही साथ ही मांसाहार करने वालों में भी कैंसर का जोखिम अपेक्षाकृत कम था।