अल्बर्ट आइंस्टीन एक शोधकर्ता थे जिन्होंने सैद्धांतिक भौतिकी में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। जाने उनके 7 सबसे महत्वपूर्ण शोध के बारे में :

Relativity का सिद्धांत (1905) - इस सिद्धांत के अनुसार समय और स्थान निरपेक्ष नहीं बल्कि सापेक्ष होते हैं।

सामान्य सापेक्षता (1915)- यह सिद्धांत बताता है कि गुरुत्वाकर्षण कैसे स्थान और समय को मोड़ता है।

E=mc² (1905) - इस समीकरण के द्वारा यह पता चलता है कि ऊर्जा (E) और द्रव्यमान (m) परस्पर विनिमय योग्य हैं।

फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव (1905) - इसके अनुसार प्रकाश छोटे पैकेट (फोटॉन) की तरह व्यवहार करता है और धातुओं से इलेक्ट्रॉनों को बाहर निकाल सकता है।

ब्राउनियन गति (1905) - इस गति में तरल पदार्थों में छोटे कण इधर उधर भागते हैं क्योंकि अदृश्य अणु उनसे टकराते हैं। इससे परमाणुओं के अस्तित्व का पता चला।

Quantum Theory में योगदान - इन्होनें quantum mechanics  की यादृच्छिकता पर सवाल उठाया और प्रसिद्ध Einstein-Podolsky-Rosen (EPR) विरोधाभास का सुझाव देकर इसे विकसित करने में मदद की।

Wave-Particle Duality of Light - इन्होनें बताया कि प्रकाश तरंग और कण दोनों रूपों में व्यवहार करता है, जो क्वांटम physics में एक प्रमुख विचार है।