शिक्षा में परीक्षण के होते हैं इतने प्रकार

शिक्षा और मनोविज्ञान में जिन अनेक प्रकार की परीक्षणों का प्रयोग होता है उन्हें विभिन्न दृष्टिकोणो से और विभिन्न आधारों पर वर्गीकृत किया जा सकता है

प्रशासन के आधार पर

प्रशासन (administration) के आधार पर इसको दो भागों में बाँटा गया है- (i) व्यक्तिगत परीक्षण (ii) सामूहिक परीक्षण

2. मानकीकरण के आधार पर

मानकीकरण के आधार पर इसे दो भागों में बाँटा जा सकता है – i) मानकीकृत परीक्षण ii) गैर मानकीकृत परीक्षण

3. गणना के आधार पर

गणना के आधार पर यह दो प्रकार के होते हैं – i) वस्तुनिष्ठ परीक्षण ii) आत्मनिष्ठ परीक्षण

4. रुप के आधार पर

इस आधार पर यह दो प्रकार का होता है– i) गति परीक्षण (Speed test) ii) क्षमता परीक्षण (Power test)

5. माध्यम के आधार पर

माध्यम के आधार पर इसको 2 भागों में बाँटा गया है – i) पेपर पेंसिल परीक्षण ii) प्रदर्शन परीक्षण

6. गुणों के आधार पर

गुणों के आधार पर, परीक्षण को निम्नांकित भागों में बाँटा गया है- ⅰ) योग्यता परीक्षण ii) उपलब्धि परीक्षण iii) व्यक्तित्व परीक्षण