स्मृति को प्रभावित करने वाले कारक हैं यह
रुचि एवं ध्यान:
जब किसी व्यक्ति की रुचि और ध्यान आकर्षित होता है तो वह जल्दी सीखता है।
स्मरण विधि:
स्मरण शक्ति पर इस बात का भी प्रभाव पड़ता है कि बालक स्मरण करने के लिए कौन सी विधि उपयोग कर रहा है।
आधुनिक तकनीक का प्रयोग:
विभिन्न प्रकार की सामग्री का शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में प्रयोग किया जाना चाहिए जिससे छात्रों को पाठ को पढ़ने की प्रेरणा मिले।
एकाग्रता में सुधार:
उचित शिक्षण सामग्री का प्रयोग करके छात्रों की एकाग्रता की क्षमता में भी सुधार होता है।
Learn more
अभ्यास एवं दोहराना:
पाठ्यवस्तु का जितना अधिक अभ्यास करते हैं उतना ही हमारी स्मृति अधिक स्थायी होती है।
शिक्षण विधि:
शिक्षक द्वारा अपनाई जाने वाली शिक्षण विधि का भी छात्र को याद करने पर प्रभाव पड़ता है।
शिक्षक का व्यवहार:
शिक्षक का प्रेम एवं स्नेहमय व्यवहार बालक को याद करने में अनुकूल प्रभाव डालता है।