Site icon Bhartiya Shikshanshala

B.Ed. Sem 4 notes- मकतब तथा मदरसा में अन्तर

B.Ed. Sem 4 notes- मकतब तथा मदरसा में अन्तर

B.Ed. Sem 4- Unit 1 notes

B. Ed. के द्वि-वर्षीय पाठ्यक्रम के चतुर्थ सेमेस्टर के विषय समकालीन भारत एवं शिक्षा (Contemporary India and Education) के सभी Unit के कुछ महत्वपुर्ण प्रश्नों का वर्णन यहाँ किया गया है। 

मकतब तथा मदरसा में अन्तर:

मध्यकाल में मकतब तथा मदरसा दोनों शिक्षा के केंद्र थे। इसमें ‘मकतब’ प्राथमिक शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था। ‘मकतब’ अरबी भाषा के ‘कुतुब’ शब्द से बना है जिसका अर्थ होता है- उसने लिखा। मकतब तथा मदरसा में अन्तर निम्नलिखित है : 

मकतब मदरसा
‘मकतब’ सामान्यतः मस्जिद से सम्बद्ध होते थे।  मदरसे भी मुख्य रूप से मस्जिद से सम्बद्ध होते थे। 
मकतब एक शिक्षक वाली संस्थायें थीं। यह राज्य के नियन्त्रण से मुक्त थे। मदरसे में विभिन्न विषयों की शिक्षा विभिन्न शिक्षकों द्वारा प्रदान की जाती थी। ये सावास शिक्षा केन्द्र थे किन्तु अपने परिवार के साथ रहने वाले छात्र भी यहाँ शिक्षा प्राप्त कर सकते थे।
मध्य काल में प्राथमिक शिक्षा का प्रमुख केन्द्र मकतब था।  मध्य काल में उच्च शिक्षा की व्यवस्था मदरसों में थी। 
मकतब में ऐसा नहीं होता था। मदरसों में शिक्षकों के रहने और भोजन की व्यवस्था की जाती थी।
मकतब में छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं दी जाती थी।  मदरसों में योग्य छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती थी। 

मदरसों की शिक्षण विधि मौखिक थी तथापि पढ़ने और लिखने को उससे श्रेष्ठतर स्थान प्रदान किया जाता था। इन मदरसों में उच्च शिक्षा फारसी भाषा में प्रदान की जाती थी। शिक्षा समाप्त करने के बाद छात्रों को “फाजिल”, “आलिम” और “काबिल” आदि उपाधियाँ प्रदान की जाती थीं।

Exit mobile version