NCERT कक्षा 8 की सामाजिक अध्ययन की पाठ्य पुस्तक "सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (VIII)"
पाठ - 1 भारतीय संविधान
- अभ्यास कार्य
NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (VIII)” के सभी पाठों के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।
हम “भारतीय संविधान” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।
भारतीय संविधान - प्रश्न-अभ्यास NCERT
अभ्यास
1. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर – किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत निम्न कारणों से पड़ती है-
- यह बताता है कि हमारे समाज का मूलभूत स्वरूप क्या होगा।
- देश के भीतर रहने वाले विभिन्न समुदायों के बीच कई बातें समान होती हैं लेकिन आवश्यक नहीं कि वह सभी मुद्दों पर एक दूसरे से सहमत हों इसलिए संविधान को एक देश के सभी लोग अपने देश को चलाने की पद्धति के रूप अपना सकते हैं।
- संविधान के द्वारा लोग तय कर सकते हैं कि सरकार किस तरह की होगी।
2. नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा संविधान में से लिया गया है।
| 1990 का नेपाल का संविधान भाग-7: कार्यपालिका |
2015 का नेपाल का संविधान भाग-7: संघीय कार्यपालिका |
| अनुच्छेद 35: कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल अधिराज्य की कार्यकारी शक्तियाँ महामहिम नरेश एवं मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी। |
अनुच्छेद 75: कार्यकारी शक्तियाँ नेपाल की कार्यकारी शक्तियाँ, सविधान और कानून के अनुसार मंत्रिपरिषद् में निहित होंगी |
नेपाल के इन दोनों संविधानों में ‘कार्यकारी शक्ति’ के उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?
उत्तर – नेपाल के इन दोनों संविधानों में कार्यकारी शक्ति के उपयोग में इतना फर्क इसलिए दिखाई देता है क्योंकि 1990 मैं बना नेपाल का पिछला संविधान जिस सिद्धांत पर आधारित था उसकी शासन की सर्वोच्च सत्ता राजा के पास थी लेकिन 2015 में बने नेपाल के संविधान से लोकतंत्र शासन आ गया था जिससे जनता अपने नेता खुद चुन सकती थी जिससे वह उनकी ओर से सत्ता का जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल कर सकें।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत थी क्योंकि नेपाल के पुराने संविधान में देश के शासन की बागडोर राजा के हाथों में थी अर्थात वहां राजतंत्र था। उस समय के संविधान में वह आदर्श नहीं थे जो नेपाल के लोग चाहते थे इसलिए वह राजतंत्र को खत्म करना चाहते थे और लोकतंत्र पर के रास्ते पर चलना चाहते थे जिसके लिए उन्हें एक नया संविधान चाहिए था।
3. अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?
उत्तर – अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो सत्ता का संतुलन बिगड़ जाता। अंकुश के द्वारा सरकार की किसी भी शाखा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग को रोका जा सकता है।
4. निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है। इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
(ख) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
उत्तर –
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
स्कूल में 20 पुरुष हैं शिक्षक हैं और 10 महिला शिक्षक हैं।
कारण- क्योंकि महिलाओं की संख्या कम है जिससे उन्हें कई जगह असमानता का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें किसी भी चीज से वंचित किया जा सकता है जो बहुसंख्यकों के लिए समान रूप से उपलब्ध है।
(ख) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
शहर में ऐसे लोग रहते हैं जो कई धर्म को मानते हैं।
कारण- हमें सभी के विचारों को ध्यान में रखते हुए सभी के धर्म को सम्मान से देखना चाहिए ऐसा न करने पर एक दूसरे के मन में द्वेष की भावना उत्पन्न हो सकती है।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
इसमें 20% कर्मचारी ऐसे होंगे जो सर्वाहारी होंगे।
कारण- ऐसे में उनके लिए ऐसी व्यवस्था रखनी चाहिए जिससे उन्हें भी अपने अनुसार भोजन मिल सके और वह स्वयं को अलग ना महसूस करें।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवार से हैं अर्थात 10 विद्यार्थी ऐसे हैं जो कम संपन्न परिवार से हैं।
कारण- क्योंकि कम संख्या वाले विद्यार्थी अधिक सम्पन्न नहीं है जिससे उनके विचारों और फैसलों को कम अहमियत डि जा सकती है। उनके साथ ऐसा न हो इस बात ध्यान देना चाहिए।
5. नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-
| मुख्य आयाम | महत्व |
| संघवाद | |
| शक्तियों का बंटवारा | |
| मौलिक अधिकार | |
| संसदीय शासन पद्धति |
उत्तर –
| मुख्य आयाम | महत्व |
| संघवाद | संघवाद के अंतर्गत प्रांतीय स्तर पर सरकारों की व्यवस्था की गई है ताकि इलाकों के हिसाब से अलग फैसले भी लिये जा सके। इसके अंतर्गत राज्य केवल केंद्रीय सरकार के प्रतिनिधि नहीं होते। उन्हें भी संविधान से ही अपनी ताकत और अधिकार मिलते हैं। |
| शक्तियों का बंटवारा | संविधान के अनुसार सरकार के तीन अंग हैं विधायिका कार्यपालिका और न्यायपालिका। इन तीनों अंगों के अपने-अपने अधिकार और शक्तियां हैं। शक्तियों के बंटवारे द्वारा प्रत्येक अंग दूसरे अंग पर अंकुश रखता है जिससे इन तीनों अंगों के बीच सत्ता का संतुलन बना रहता है। |
| मौलिक अधिकार |
मौलिक अधिकार भारतीय संविधान का एक खंड है जिसे भारतीय संविधान की अंतरात्मा भी कहा जाता है। इसके द्वारा देश के सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा होती है।
|
| संसदीय शासन पद्धति |
संसदीय शासन पद्धति मैं सार्वभौमिक मताधिकार होता है। इसमें सरकार के सभी स्तरों पर प्रतिनिधियों का चुनाव लोग खुद करते हैं।
|
6. उन भारतीय राज्यों के नाम लिखिए जिनकी सीमाएँ निम्नलिखित पड़ोसी देशों से लगती हैं।
(क) बांग्लादेश
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
उत्तर –
(क) बांग्लादेश – पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
(ख) भूटान– सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम और अरुणाचल प्रदेश
(ग) नेपाल– उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम

