Site icon Bhartiya Shikshanshala

सजीव जगत में विविधता | प्रश्न – उत्तर–कक्षा 6 NCERT

सजीव जगत में विविधता | प्रश्न – उत्तर – कक्षा 6 NCERT

NCERT कक्षा 6 की पुस्तक "जिज्ञासा"

पाठ - 2 सजीव जगत में विविधता

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 6 के किताब “जिज्ञासा” के पाठ के द्वारा आप विज्ञान के अद्भुत संसार के बारे में जानेंगे। इस नए विषय “विज्ञान” के द्वारा आप अपने आस-पास के रोचक तथ्यों को जानने की ओर अग्रसर रहेंगे। हमारे आस पास जो भी घटनाएं हो रहीं है वह क्यों हो रही हैं उसे खोजने के लिए विज्ञान ही हमें प्रेरित करता हैं जैसे फूलों का खिलना, आकाश में तारों का चमकना, सेब का पेड़ से नीचे गिरना इत्यादि। यह सभी उदाहरण विज्ञान के अंतर्गत खोजे जाने वाले रहस्यों के उदाहरण में से एक हैं।

हम “सजीव जगत में विविधता” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे। इसके साथ ही एक लघु प्रश्नों का एक खंड होगा जिसके उत्तर आप दे सकते हैं। इससे आपको पाठ याद करने में आसानी होगी। 

1. जैव विविधता क्या है?

उत्तर: किसी विशेष क्षेत्र में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं और पौधों की विविधता उस क्षेत्र की जैव विविधता के अंतर्गत आते हैं। किसी भी क्षेत्र की जैव विविधता में पाए जाने वाले प्रत्येक सदस्य की अपनी एक अलग भूमिका होती है जिसे वह पूरी करता है जैसे -पेड़ पक्षियों तथा जंतुओं को भोजन और आश्रय प्रादान करते हैं, कुछ जीव परागण में सहायता करते हैं, कुछ जीव फलों के बीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा और भी कई कार्य हैं जो इसके अंतर्गत आते हैं।

2. पौधों और जंतुओं का समूह कैसे बनाया जाता है ?

उत्तर: पौधों और जंतुओं का समूह बनाने के लिए हम पौधे तथा जंतुओं की अलग अलग विशेषताओं को इसका आधार बना सकते हैं जैसे

  1. पौधों में फूल किस रंग के होते हैं
  2. फूल उपस्थित होते हैं या अनुपस्थित
  3. पौधों का तना कैसा होता है कठोर या कोमल
  4. जीव कहाँ रहते हैं
  5. वह कैसे रहते हैं
  6. जीव जंतु क्या खाते हैं
  7. वह कैसे चलते हैं इत्यादि।

3. पौधों के समूह कैसे बनाएं ?

उत्तर: पौधों में उनके तने, पत्तियां, फूल, फल इत्यादि से सम्बंधित विषेशताओं में विभिन्नता होती है इनके आधार पर इनके समूह बनाये जाते हैं। कुछ पौधों के तने मोटाई, ऊंचाई और कठोरता में भिन्न होते हैं और कुछ पौधों में पत्तियों की आकृति, आकार और रंग भिन्न भिन्न होता हैं। हम पढ़ चुकें हैं कि पौधों के समूह उनकी ऊंचाई और तने के प्रकार के आधार पर शाक, झाड़ियों और वृक्षों के रूप में बनाया जा सकता है।

4. शिरा विन्यास क्या होता है ?

उत्तर: पौधों की पत्तियों में पतली रेखाएं दिखाई देती हैं जिन्हें शिरा कहते हैं। इन शिराओं द्वारा दर्शाए गए पैटर्न को शिरा विन्यास कहते हैं। यह शिरा विन्यास दो प्रकार का होता है – जालिकारूपी शिरा विन्यास तथा समांतर शिरा विन्यास।

लघु प्रश्न-

निम्नलिखित लघु प्रश्नों के उत्तर दें -

1. 

2. 

3. 

4. 

5. 

6. 

7. 

Exit mobile version