Site icon Bhartiya Shikshanshala

एक तिनका – Class 7 NCERT Solution

एक तिनका – Class 7 NCERT Solution

NCERT कक्षा 7 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 2"

पाठ - 9 एक तिनका

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 7 की हिंदी विषय की किताब “वसंत भाग 2” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “एक तिनका” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

एक तिनका - प्रश्न-अभ्यास NCERT

कविता से

1. नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को सामान्य वाक्य में बदलिए।
 
जैसे-एक तिनका आँख में मेरी पड़ा-मेरी आँख में एक तिनका पड़ा।
 
मूँठ देने लोग कपड़े की लगे-लोग कपड़े की मूँठ देने लगे।
 
(क) एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा-……….
(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी-………
(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी-……..
(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया-……….
उत्तर- 
(क) एक दिन जब था मुंडेरे पर खड़ा– एक दिन जब मैं अपनी छत की मुंडेर पर खड़ा था।
(ख) लाल होकर आँख भी दुखने लगी– मेरी आंख में तिनका पड़ गया जिस कारण आँखें लाल होकर दुखने लगी।
(ग) ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी– बेचारी ऐंठ को दबे पांव भागना पड़ा।
(घ) जब किसी ढब से निकल तिनका गया– किसी तरीके से अचानक तिनका आंख से निकल गया।
2. ‘एक तिनका’ कविता में किस घटना की चर्चा की गई है, जिससे घमंड नहीं करने का संदेश मिलता है?
उत्तर– ‘एक तिनका’ कविता में उस समय की घटना का वर्णन किया गया है जब कवि अपने आप को सर्वश्रेष्ठ समझने लगता है। और उसके इस घमंड को एक तिनका चूर चूर कर देता है। जब तिनका उसकी आंख में चला जाता है तो उसकी आँखें लाल होकर दुखने लगती हैं। वह उसे निकालने के कई प्रयास करता है और जब वह तिनका बाहर निकल जाता है तो उसे समझ आता है कि एक तिनका भी उसका अभिमान तोड़ने के लिए बहुत है। इस कविता के द्वारा हमें घमंड न करने की सीख दी जाती है।
3. आँख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की क्या दशा हुई?
उत्तर- आंख में तिनका पड़ने के बाद घमंडी की आँखें लाल हो गई और वह दर्द से छटपटाने लगा। उसकी आंखों से आंसू बहने लगे और वह बेचैन हो गया। वह कुछ भी करके उस तिनके को बाहर निकाल देना चाहता था।
4. घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने क्या किया?
उत्तर- घमंडी की आँख से तिनका निकालने के लिए उसके आसपास लोगों ने उसकी आंख पर कपड़े की मूंठ लगाई।
5. ‘एक तिनका’ कविता में घमंडी को उसकी ‘समझ’ ने चेतावनी दी-
 
ऐंठता तू किसलिए इतना रहा, 
एक तिनका है बहुत तेरे लिए।
इसी प्रकार की चेतावनी कबीर ने भी दी है-
तिनका कबहूँ न निंदिए, पाँव तले जो होय।
कबहूँ उड़ि आँखिन परै, पीर घनेरी होय।।
 
इन दोनों में क्या समानता है और क्या अंतर? लिखिए।
उत्तर- इन दोनों में यह समानता है कि एक तिनके के उदाहरण द्वारा यह बताया गया है कि मनुष्य को परेशानी में डालने के लिए एक तिनका भी काफी होता है।
इन दोनों काव्यांश में यह अंतर है कि हरिऔध जी ने यह बताया है कि हमें खुद को सर्वश्रेष्ठ मानकर घमंड नहीं करना चाहिए और कबीर जी ने हमें यह बताया है कि हमें किसी को भी तुच्छ नहीं समझना चाहिए और किसी को भी कम समझकर उसकी निंदा नहीं करनी चाहिए।

भाषा की बात

‘किसी ढब से निकलना’ का अर्थ है किसी ढंग से निकलना। ‘ढब से’ जैसे कई वाक्यांशों से आप परिचित होंगे, जैसे-धम से वाक्यांश है लेकिन ध्वनियों में समानता होने के बाद भी ढब से और धम से जैसे वाक्यांशों के प्रयोग में अंतर है। ‘धम से’, ‘छप से’ इत्यादि का प्रयोग ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने के लिए किया जाता है। नीचे कुछ ध्वनि द्वारा क्रिया को सूचित करने वाले वाक्यांश और कुछ अधूरे वाक्य दिए गए हैं। उचित वाक्यांश चुनकर वाक्यों के खाली स्थान भरिए-
 
छप से, टप से, थर्र से, फुर्र से, सन् से
 
(क) मेंढक पानी में…..कूद गया।
(ख) नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद……चू गई।
(ग) शोर होते ही चिड़िया……उड़ी।
(घ) ठंडी हवा……गुज़री, मैं ठंड में…….काँप गया।
उत्तर- 
(क) मेंढक पानी में छप से कूद गया।
(ख) नल बंद होने के बाद पानी की एक बूँद टप से चू गई।
(ग) शोर होते ही चिड़िया फुर्र से उड़ी।
(घ) ठंडी हवा सन् से गुज़री, मैं ठंड में थर्र से काँप गया।
Exit mobile version