Site icon Bhartiya Shikshanshala

हाशियाकरण की समझ – Class 8 NCERT Solution

हाशियाकरण की समझ – Class 8 NCERT Solution

NCERT कक्षा 8 की सामाजिक अध्ययन की पाठ्य पुस्तक "सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (VIII)"

पाठ - 5 हाशियाकरण की समझ

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन (VIII)” के सभी पाठों के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “हाशियाकरण की समझ” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

हाशियाकरण की समझ - प्रश्न-अभ्यास NCERT

अभ्यास

1. ‘हाशियाकरण’ शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में दो-तीन वाक्य लिखिए। 
उत्तर – हाशियाकरण का अर्थ होता है जिसे किनारे पर धकेल दिया जाए। इसमें ऐसे व्यक्ति आते हैं जो समाज में केंद्र में नहीं रहते। ऐसे कई कारण होते हैं जिनकी वजह से कुछ समूह या समुदाय को हाशियाकरण यह बेदखली का एहसास होता है-
  1. वे अलग भाषा बोलते हैं। 
  2. अलग रीति रिवाज अपनाते हैं या बहुसंख्यक समुदाय के मुकाबले किसी दूसरे धर्म के होते हैं। 
  3. हाशियाकरण समुदाय अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पाते हैं क्योंकि समाज में कई ताकतवर और वर्चस्वशाली तबकों के मुकाबले वह शक्तिहीन और पराजय का एहसास करते है। आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सभी दायरे समाज के कुछ तबकों को हाशियाकरण महसूस करने के लिए विवश कर देते हैं। 
2. आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे हैं? दो कारण बताइए। 
उत्तर – आदिवासी लगातार हाशिये पर खिसकते जा रहे हैं इसके दो कारण निम्नलिखित हैं-
  1. कई समुदाय ऐसा मानते हैं कि आदिवासी अजीब पुराने जमाने के और पिछड़े हुए हैं। 
  2. आदिवासी के इलाकों में खनिज तथा अन्य पदार्थ वह प्राकृतिक संसाधनों की भरमार के कारण उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया गया जिससे उन्हें छोटे-मोटे उद्योगों, इमारत तथा निर्माण स्थलों पर मामूली वेतन वाली नौकरियां करनी पड़ती हैं । 
3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्त्वपूर्ण मानते हैं? इसका एक कारण बताइए। 
उत्तर – अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि इसके द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय की सांस्कृतिक विविधता की आशंका से बचाया जा सके। इसके द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि सभी अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा तथा न्याय मिले। 
4. अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते हैं? 
उत्तर – अल्पसंख्यक शब्द का अर्थ उन समुदायों से होता है जो की संख्या में कम होते हैं उन समुदायों से जिनकी संख्या ज्यादा होती है। उदाहरण के लिए मुसलमानों को हम अल्पसंख्यक कहेंगे क्योंकि हिंदुओं की तुलना में इनकी संख्या कम है। 
5. आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि ‘मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए। 
उत्तर – इस अध्याय में दी गई जानकारी के आधार पर दो तर्क कि ‘मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है।’ इस प्रकार हैं-
  • मुस्लिम समुदाय के लोगों की स्थिति मूलभूत सुविधाओं, साक्षरता और सरकारी नौकरियों के हिसाब से काफी पिछड़े रह गई है जैसे इंडियन हुमन डेवलपमेंट रिपोर्ट 2011 के अनुसार 63.8 प्रतिशत मुस्लिम पक्के घर में रहते हैं जबकि 65.4 प्रतिशत हिंदू पक्के घरों में रहते हैं। साक्षरता दर के अनुसार भी मुस्लिम समुदाय की साक्षरता दर सिर्फ 57 प्रतिशत है जबकि हिंदुओं की 63% और ईसाइयों की 74% है।
8. क्या आप इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं? क्यों? 

उत्तर – हाँ हम इस बात से सहमत हैं कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं। इस बात को निम्न कारणों से बताया जा सकता है-

  1. आर्थिक हाशियाकरण के अंतर्गत अल्पसंख्यक आते है क्योंकि यह आर्थिक रूप से अलग रहने लगते हैं।
  2. आर्थिक रूप से विकास ना होने के कारण यह सामाजिक रूप से विकसित नहीं हो पाते हैं। उन्हें सामजिक विकास का फायदा नहीं मिल पाता है।
Exit mobile version