Site icon Bhartiya Shikshanshala

मानव संसाधन – Class 8 NCERT Solution

मानव संसाधन – Class 8 NCERT Solution

NCERT कक्षा 8 की सामाजिक अध्ययन की पाठ्य पुस्तक "संसाधन एवं विकास (VIII)"

पाठ - 5 मानव संसाधन

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “संसाधन एवं विकास (VIII)” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “मानव संसाधन” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

मानव संसाधन - प्रश्न-अभ्यास NCERT

अभ्यास

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
उत्तर – लोगों को एक संसाधन इसलिए समझ गया है क्योंकि वे प्रकृति की दिन का अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। वह अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं से उसे संसाधन ने परिवर्तित कर देते हैं।
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?

उत्तर – विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के दो मुख्य कारण हैं-

  1. भौगोलिक कारक
  2. सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारक

भौगोलिक कारक के अंतर्गत स्थलाकृति, जलवायु, मृदा जल तथा खनिज आते हैं। इन कारकों के आधार पर लोग अलग-अलग स्थलों पर रहना पसंद करते हैं जहां की जलवायु मिट्टी जल और खनिजों में विभिन्नता होती है।

सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारक

  1. सामाजिक कारक – लोगों को रोजगार के लिए अलग अलग क्षेत्रों में रहना पड़ता है जिस कारण भी जनसंख्या में असमान वितरण होता है।
  2. सांस्कृतिक कारक – धर्म और सांस्कृतिक को महत्व देने वाले लोग ऐसे स्थानों पर रहना पसंद करते हैं। जैसे – वाराणसी, वेटिकन सिटी।
  3. आर्थिक कारक – अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भी लोग अलग-अलग स्थान पर बसे होते हैं।
(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है। क्यों?
उत्तर – विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ रही है क्योंकि मृत्यु दर में कमी आ रही है और जन्म दर बढ़ रही है। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति और औषधियों के कारण मृत्यु दर में कमी भी इसका मुख्य कारण है।
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
उत्तर – जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो मुख्य कारक हैं जन्म दर और मृत्यु दर। जन्मदर प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या में मापी जाती है तथा मृत्यु दर को प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या में मापी जाती है।
(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – जनसंख्या संगठन किसी जगह या देश की जनसंख्या की संरचना को दर्शाता है। इसके द्वारा हम यह जानकारी प्राप्त करते हैं कि कितने पुरुष हैं और कितनी स्त्रियां हैं, वह किस आयु वर्ग के हैं, कितने शिक्षित हैं और किस प्रकार के व्यवसाय में लगे हुए हैं। इसके अलावा उनकी आय का स्तर और स्वास्थ्य दशाओं की स्थिति का भी पता चलता है।
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर – एक देश की जनसंख्या संगठन का अध्ययन करने की एक विधि होती है जिसे जनसंख्या पिरामिड कहते हैं। इसे आयु लिंग पिरामिड भी कहा जाता है। यह एक देश में आश्रित लोगों की संख्या (जन्मदर तथा मृत्युदर) बताता है। इसके द्वारा आयु आश्रित लोग, वृद्ध आश्रित लोग तथा कार्यरत आयुवर्ग के लोगों का पता चलता है।
2. सही को चिह्नित कीजिए –

(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?

(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।

(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।

(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर – (ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा

उत्तर – (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई-

(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब

उत्तर – (ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?

(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

(ख) जब किसी क्षेत्र का जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।

(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।

उत्तर – (क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए –

विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।

जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत ……. जलवायु …….. संसाधनों की आपूर्ति और ……. जमीन आते हैं। 
उत्तर-

जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह घना बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत अनुकूल जलवायु प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति और उर्वर जमीन आते हैं। 
Exit mobile version