Bhartiya Shikshanshala

प्रकृति की अमूल्य संपदा | प्रश्न – उत्तर–कक्षा 6 NCERT

NCERT कक्षा 6 की पुस्तक "जिज्ञासा"

पाठ - 11 प्रकृति की अमूल्य संपदा

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 6 के किताब “जिज्ञासा” के पाठ के द्वारा आप विज्ञान के अद्भुत संसार के बारे में जानेंगे। इस नए विषय “विज्ञान” के द्वारा आप अपने आस-पास के रोचक तथ्यों को जानने की ओर अग्रसर रहेंगे। हमारे आस पास जो भी घटनाएं हो रहीं है वह क्यों हो रही हैं उसे खोजने के लिए विज्ञान ही हमें प्रेरित करता हैं जैसे फूलों का खिलना, आकाश में तारों का चमकना, सेब का पेड़ से नीचे गिरना इत्यादि। यह सभी उदाहरण विज्ञान के अंतर्गत खोजे जाने वाले रहस्यों के उदाहरण में से एक हैं।

हम “प्रकृति की अमूल्य संपदा” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

NCERT Solution Class 6

1. नीचे चित्र में प्राकृतिक संसाधनों से संबंधित वस्तुओं को दर्शाया गया है। उन्हें उनके अव्यवस्थित नामों से मिलाइए। एक अन्य तालिका बनाइए और इन संसाधनों के नाम लिखिए। इन संसाधनों को नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों के रूप में वर्गीकृत कीजिए।
प्रकृति की अमूल्य संपदा | प्रश्न – उत्तर–कक्षा 6 NCERT
उत्तर-
2. बताइए कि निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य? यदि असत्य है, तो उन्हें सही कर के पुनः लिखिए- 
 
(क) प्रकृति में मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। ( )
(ख) मशीन प्रकृति में पाया जाने वाला एक संसाधन है। ( )
(ग) प्राकृतिक गैस एक अनवीकरणीय संसाधन है। ( )
(घ) वायु एक नवीकरणीय संसाधन है। ( )
उत्तर- 
(क) प्रकृति में मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। (सत्य)
(ख) मशीन प्रकृति में पाया जाने वाला एक संसाधन है। (असत्य)
(ग) प्राकृतिक गैस एक अनवीकरणीय संसाधन है। (सत्य)
(घ) वायु एक नवीकरणीय संसाधन है। (सत्य)
3. सबसे उपयुक्त विकल्प का उपयोग करके रिक्त स्थान भरें। 
3.1 ईंधन जो सामान्यतः स्कूटर या बाइक जैसे दोपहिया वाहनों में उपयोग किया जाता है. 
 
(क) मिट्टी का तेल
(ख) पेट्रोल
(ग) डीजल
(घ) सी.एन.जी. 
 
उत्तर- (ख) पेट्रोल 
 
3.2 नवीकरणीय संसाधन का एक उदाहरण है… 
 
(क) कोयला
(ख) जल
(ग) प्राकृतिक गैस
(घ) पेट्रोल 
 
उत्तर- जल 
4. निम्नलिखित को नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों के रूप में रूप में वर्गीकृत करें- कोयला, प्राकृतिक गैस, वन और खनिज। 
उत्तर-
  • नवीकरणीय संसाधन– वन 
  • अनवीकरणीय संसाधन – कोयला, प्राकृतिक गैस, खनिज।
5. हम यह क्यों कहते हैं कि पेट्रोलियम एक अनवीकरणीय संसाधन है? 
उत्तर- पेट्रोलियम एक का अनवीकरणीय संसाधन है क्योंकि इसे बनने में कई लाखों साल लगते हैं और इनका इस्तेमाल सीमित होता है। एक बार खत्म हो जाने के बाद इन्हें तुरंत नहीं बनाया जा सकता है इसके लिए हमें लाखों सालों का इंतजार करना पड़ता है। 
6. वनों को पुनः उगाना कठिन है। इस कथन की पुष्टि कीजिए। 
उत्तर- वन वह बड़े क्षेत्र होते हैं जहां पेड़-पौधों की कई किस्में उगी होती हैं। हालांकि वन एक नवीकरणीय संसाधन है लेकिन फिर भी एक नए वन को उगाने में कई साल लग जाते हैं। 
7. पाँच दैनिक गतिविधियों की सूची बनाइए जहाँ आप प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते हैं। उनका उपयोग कम करने की विधियाँ सुझाएँ। 
उत्तर- पाँच ऐसी दैनिक गतिविधियाँ जहां हम प्राकृतिक संसाधनों का प्रयोग करते हैं इस प्रकार है-

दैनिक गतिविधियाँ प्राकृतिक संसाधनउपयोग कम करने की विधियाँ
खाना बनाना  लकड़ी, कोयला, सौरऊर्जाखाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें और बर्तन ढक कर खाना बनायें। इससे ईंधन कम इस्तेमाल होगा और ज्यादा चलेगा।
नहाना, पीने का पानी, जल घर के दैनिक कार्यों को करने के लिए जल के इस्तेमाल किया जाता है। इसका उपयोग न होने पर नल को बंद कर दें, नल की खुला ना छोड़ें, जल का रिसाव न होने दें और वर्षा के जल को संचित करें।
बिजली पवन चक्की, जल विद्युत, कोयलाबिजली का इस्तेमाल न होने पर स्विच को बंद कर दे।
कागज, रबर पेड़कागज और रबड़ हमें पेड़ों से प्राप्त होते हैं इसलिए हमें इनका उपयोग सावधानी से करना चाहिए।
वाहन चलाने के लिए पेट्रोल, डीजल वाहनों को चलाने के लिए पेट्रोल तथा डीजल की आवश्यकता होती है यह एक अनवीकरणीय साधन है इसलिए हमें इनका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए और इन्हें व्यर्थ बर्बाद नहीं करना चाहिए।

8. चार गतिविधियों की सूची बनाइए जो वायु की उपस्थिति में संभव हैं। 
उत्तर- चार गतिविधियों जो वायु की उपस्थिति में संभव हैं इस प्रकार हैं-
  • श्वसन की क्रिया 
  • बिजली का उत्पादन 
  • हवाई जहाज तथा पक्षियों का उड़ना
  • पेड़, खेत खलिहान तथा कपड़ों का उड़ना 
9. आप अपने घर के आस-पास को हरित आवरण से समृद्ध बनाने के लिए किस प्रकार योगदान देंगे? ऐसे कार्यों की सूची बनाएँ। 
उत्तर- हम अपने घर के आसपास को हरित आवरण से समृद्ध बनाने के लिए हम अपने घर पर पेड़ पौधों को लगाएंगे, अपने आसपास लोगों को पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने पर जोर देंगे जिससे पर्यावरण हरा भरा रह सके। 
10. किताब में दिए गये चित्र में हम देखते हैं कि भोजन बनाया जा रहा है। 
 
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 
 
(क) भोजन बनाने के लिए किस प्रकार की ऊर्जा का उपयोग हो रहा है? 
 
ख) भोजन बनाने के लिए इस प्रकार की ऊर्जा के उपयोग का एक लाभ और एक हानि लिखिए। 
उत्तर-
(क) भोजन बनाने के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग किया जा रहा है। 
(ख) लाभ – यह एक नवीकरणीय ऊर्जा है जो सूरज से प्राप्त होती है और कभी खत्म नहीं होती है।
हानि– सौर ऊर्जा का प्रयोग सोलर पैनल के जरिये ही किया जा सकता है जो महंगा होता है। और सूर्य की रोशनी नहीं होने पर जैसे सर्दियों में, बदरी होने पर, इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। 
11. बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटने से मृदा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है। आपके अनुसार ऐसा क्यों होता है? 

उत्तर-

  • बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटने से मृदा की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ता है क्योंकि पेड़ों के कटने से इसकी ऊपरी परत नष्ट जो जाती है जो हवा, बारिश तथा बाढ़ द्वारा बह जाती है।
  • यह परत उपजाऊ होती है जिसमें पेड़ उगते है। इस परत में पेड़ों के पत्ते, जीवों के अवशेष मिलते रहते हैं जो इसे उपजाऊ बनाते हैं। 
12. दो मानवीय गतिविधियाँ बताइए जिनसे वायु प्रदूषित होती है। एक कार्य सुझाएँ जो वायु प्रदूषण कम करने में सहायक हो। 
उत्तर- मानव गतिविधियाँ जिनसे वायु प्रदूषित होती है इस प्रकार हैं- 
  • मानव निर्मित फैक्ट्री से निकलने वाले धुएँ से।
  • कूड़ा जलाने पर निकलने वाले धुएँ से। 
 
वायु प्रदूषण को कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
13. एक परिवार सौर पैनल बिजली उत्पादन के लिए, गैस स्टोव खाना बनाने के लिए और पवनचक्की कुएँ से पानी खींचने के लिए उपयोग करता है। क्या होगा यदि एक सप्ताह तक सूर्य का प्रकाश न हो। 
उत्तर- यदि एक सप्ताह तक सूर्य का प्रकाश ना हो बिजली नहीं होगी इसलिए उन्हें इसके लिए कोई दूसरा स्रोत अपनाना होगा। वहीं पवन चक्की का इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
14. निम्नलिखित शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति करें- 
 
(जीवाश्म ईंधन, वन, वायु, पेट्रोलियम, कोयला, जल और अनवीकरणीय संसाधन) 
उत्तर- अनवीकरणीय संसाधन → जीवाश्म ईंधन → पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, कोयला
 
नवीकरणीय संसाधन  → वन, वायु, जल 
15. उद्योगों और आवास की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पेड़ों की माँग बढ़ रही है। इसलिए लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं। क्या यह उचित है? चर्चा कीजिए और एक संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कीजिए। 
उत्तर-
  • उद्योगों और आवास की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पेड़ों की माँग बढ़ रही है, इसलिए लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कागज, रबर, दवाइयां इत्यादि बनाने के लिए किया जाता है।
  • पेड़ों के लगातार कटने से वायु प्रदूषण, मृदा अपरदन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इससे कई जीवों का आवास स्थान नहीं मिलता है।
  • पेड़ों के कटने से होने वाली हानि को रोकने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
16. अपने विद्यालय में पानी के उपयोग को कम करने के लिए एक योजना बनाइए। इस योजना को साकार करने के लिए आप क्या कदम उठाएँगे और इससे पर्यावरण को कैसे सहायता मिलेगी? 
उत्तर- पानी के उपयोग को कम करने के लिए और जागरूकता फैलाने के लिए हम निम्न काम करेंगे – 
  • पानी को बचाने के लिए जागरूकता अभियान 
  • रिसाव करने वाले नल को ठीक करायें।
  • पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक करें।
  • वाटर प्यूरीफायर, सिंक, कपड़े, के पानी को दोबारा ईस्तेमाल करें।
इन कदमों को उठाकर आप पर्यावरण को सुधारने में अपना योगदान देंगे। पानी के सीमित इस्तेमाल से जल प्रदूषण कम होगा। 
Exit mobile version