Site icon Bhartiya Shikshanshala

पार नज़र के – Class 6 NCERT Solution

पार नज़र के - Class 6 NCERT Solution

NCERT कक्षा 6 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 1"

पाठ - 6 पार नज़र के

- अभ्यास कार्य

NCERT की कक्षा 6 की हिंदी विषय की किताब “वसंत भाग 1” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।

हम “पार नज़र के” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।

पार नज़र के - प्रश्न-अभ्यास NCERT

कहानी से

1. छोटू का परिवार कहाँ रहता था? 
उत्तर- छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर रहता था। यहां उनके घर भूमिगत रहते थे। 
2. छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो। 
उत्तर- छोटू को सुरंग में जाने की इजाजत इसलिए नहीं थी क्योंकि वह सुरंग भूमिगत घरों से होती हुई ऊपर जमीन की तरफ जाती थी जहां आम आदमी जी नहीं सकता था। 
3. कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की? 
उत्तर- कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने अंतरिक्ष यान क्रमांक एक को देखा। वहां जाकर उसने कंसोल पैनल पर एक लाल रंग के बटन को दबा दिया जिससे अंतरिक्ष यान के उसे यांत्रिक हाथ की हरकत रुक गई थी और वह यंत्र बेकार हो गया था। 
4. इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो। 
उत्तर- इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आमजन जीवन था लोग जमीन के ऊपर रहा करते थे बिना किसी यंत्र की मदद से लेकिन धीरे-धीरे वातावरण में परिवर्तन होने लगा जिससे जीव धरती पर रहने वाले जीव धीरे-धीरे करके करने लगे। यह परिवर्तन सूरज में हुए परिवर्तन के कारण हुआ था। सूरज में परिवर्तन होते ही यहां का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया और इस बदले हुए रूप का सामना करने में यहां के पेड़-पौधे, जीव इत्यादि अक्षम साबित हुए। सिर्फ यहां के पूर्वज ही इस स्थिति का सामना कर पाए। 
5. कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों? 
उत्तर- कहानी में अंतरिक्ष यान को पृथ्वी से नासा ने भेजा था। वह मंगल ग्रह की मिट्टी के विभिन्न नमूने इकट्ठा करना चाहते थे जिससे यह पता चल सके कि क्या मंगल ग्रह पर भी पृथ्वी की तरह जीवन सम्भव है। 
6. नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन अजनबी से निबटने के कौन से तरीके सुझाते हैं और क्यों? 
उत्तर-
  1. नंबर एक ने कहा कि अंतरिक्ष यान को जलाने से कोई लाभ नहीं होगा। इससे हमें जानकारी प्राप्त करना और भी कठिन हो जाएगा। उसके अनुसार यान जीव रहित हैं इसलिए इनसे उनके गृह को कोई खतरा नहीं है। 
  2. नंबर दो ने भी नंबर एक की बात का बात का समर्थन किया और कहा कि यंत्र को बेकार कर देने से दूसरे गृह के लोग हमारे बारे में जान जायेंगे इसलिए हमें केवल अवलोकन करते रहना चाहिए। 
  3. नंबर तीन ने कहा कि हमें अपने अस्तित्व को छिपाए रखना चाहिए और कुछ ऐसा प्रबंध करना चाहिए ताकि यान भेजने वाले को लगे की इस गृह में कुछ खास नहीं है।

भाषा की बात

1. ‘वार्तालाप’ शब्द वार्ता+आलाप के योग से बना है। यहाँ वार्ता के अंत का ‘आ’ और ‘आलाप’ के आरंभ का ‘आ’ मिलने से जो परिवर्तन हुआ है, उसे संधि कहते हैं। नीचे लिखे कुछ शब्दों में किन शब्दों की संधि है- 
  • शिष्टाचार
  • श्रद्धांजलि
  • दिनांक
  • उत्तरांचल 
  • सूर्यास्त
  • अल्पाहार 
उत्तर- 
  • शिष्ट + आचार 
  • श्रद्धा + अंजलि 
  • दिन + आंक 
  • उत्तर + आंचल 
  • सूर्या + अस्त 
  • अल्प + आहार 
2. “कार्ड उठाते ही दरवाज़ा बंद हुआ।यह बात हम इस तरीके से भी कह सकते हैं- जैसे ही कार्ड उठाया, दरवाज़ा बंद हो गया। 
 
ध्यान दो कि दोनों वाक्यों में क्या अंतर है। ऐसे वाक्यों के तीन जोड़े तुम स्वयं सोचकर लिखो। 
उत्तर-
  • घर की घंटी बजते ही दरवाजा खुल गया।
  • जैसे ही मैंने घर की घंटी बजायी दरवाजा खुल गया। 
 
  • उसके आते ही मैं भाग गया।
  • जैसे ही वह वहां आया मैं भाग गया। 
 
  • बिस्तर पर लेटते ही मैं सो गया।
  • जैसे ही मैं बिस्तर पर लेटा मैं सो गया।
3. छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई। 
छोटू ने चारों तरफ़ देखा। 
  • उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है। मुहावरे वाक्यों को विशिष्ट अर्थ देते हैं। ऐसा ही मुहावरा पहली पंक्ति में दिखाई देता है। नीचे दिए गए वाक्यांशों में ‘नज़र’ के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है, जिनसे मुहावरें बने हैं। इनके प्रयोग से वाक्य बनाओ- 
नज़र पड़ना, नज़र रखना, नज़र आना, नज़रें नीची होना 
उत्तर-
  1. नज़र पड़ना– रास्ते से जाते हुए मेरी नजर उसपर पड़ी
  2. नज़र रखना– मुझे इस पौधे पर नजर रखनी होगी।
  3. नज़र आना– उसकी हरकतें मेरी 
  4. नज़रें नीची होना– छोटू की इस हरकत से सभी की नजरें नीची हो गई।
4. नीचे एक ही शब्द के दो रूप दिए गए हैं। एक संज्ञा है और दूसरा विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन से शब्द संज्ञा हैं और कौन से विशेषण- 
 
आकर्षक – आकर्षण 
प्रभाव – प्रभावशाली 
प्रेरणा – प्रेरक 
प्रतिभाशाली – प्रतिभा 
उत्तर-
 
संज्ञा  – विशेषण 
आकर्षक – आकर्षण 
प्रभाव – प्रभावशाली 
प्रेरणा – प्रेरक 
प्रतिभा – प्रतिभाशाली 
 
1. आकर्षक – आकर्षण 
  • पूरी पार्टी में वह आकर्षण का केंद्र थी।
  • वह हार देखने में बहुत ही आकर्षक है। 
 
2. प्रभाव – प्रभावशाली 
  • फलों तथा हरी सब्जियों का हमारे शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
  • महान लोगों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। 
 
3. प्रेरणा – प्रेरक 
  • हमें महात्मा गांधी के जीवन से सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। 
  • हमारा इतिहास कई प्रेरक कहानियों से भरा हुआ है। 
 
4. प्रतिभा – प्रतिभाशाली
  • सुंदर सुंदर चित्र बनाना मेरी प्रतिभा है। 
  • हमारे सामने कई प्रतिभाशाली लोग खड़े हैं।
Exit mobile version