NCERT कक्षा 8 की हिंदी पाठ्य पुस्तक "वसंत भाग 2"
पाठ - 1 संसाधन
- अभ्यास कार्य
NCERT की कक्षा 8 की हिंदी विषय की किताब “संसाधन एवं विकास (VIII)” के सभी पाठों की कहानियों तथा कविताओं के अभ्यास कार्यों का वर्णन करेंगे और उसके प्रश्नों का उत्तर देंगे।
हम “संसाधन” पाठ का अध्ययन करने के बाद इससे सम्बंधित कुछ प्रश्नों को निकालेंगे और उनके उत्तर का वर्णन करेंगे।
संसाधन - प्रश्न-अभ्यास NCERT
अभ्यास
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित हैं?
उत्तर – पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से वितरित है क्योंकि संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊंचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर होता है। पृथ्वी पर इन कारकों में विभिन्नता होती है जिसके कारण संसाधनों का वितरण असमान होता है।
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर – संसाधनों का सतर्कतापूर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना ही संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(iii) मानव संसाधन महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर – मानव संसाधन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि लोग संसाधन बनाने के लिए प्राकृतिक संसाधन का इस्तेमाल करते हैं। इसमें वह प्राकृतिक पदार्थ का मूल रूप बदल देते हैं जिससे वह उपयोग करने लायक संसाधन बन जाते हैं।
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर – संसाधनों का संरक्षण करते हुए उसके उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना सततपोषणीय विकास कहलाता है।
2. सही उत्तर पर निशान लगाइए
(i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर – (ग) मात्रा
(ii) निम्नलिखत में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटिबंधीय वन
उत्तर – (क) कैंसर उपचार की औषधियाँ
(iii) कथन पूरा कीजिए-
अनवीकरणीय संसाधन …….. होते हैं।
(क) सीमित भंडार वाले
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर – (क) सीमित भंडार वाले

