Bhartiya Shikshanshala

ऊष्मा | प्रश्न – उत्तर – कक्षा 7 NCERT

पाठ 3- ऊष्मा

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मामीटर के बीच समानताएँ तथा अंतर लिखिए।

उत्तर : समानताएँ

  • प्रयोगशाला तापमापी तथा डॉक्टरी थर्मोमीटर का इस्तेमाल दोनों का इस्तेमाल ताप मापने के लिए किया जाता है।
  • दोनों में ही पारा भरा होता है।

अन्तर

  • डॉक्टरी थर्मामीटर केवल मानव शरीर का ताप मापता है जबकि प्रयोगशाला थर्मामीटर का इस्तेमाल प्रयोगशाला में विभिन्न प्रकार के ताप को मापने के लिए किया जाता है।
  • डॉक्टरी थर्मामीटर में एक विभंग होता है जबकि प्रयोगशाला थर्मामीटर में कोई विभंग नहीं होता है।
  • डॉक्टरी थर्मामीटर का परिसर 35 डिग्री सेल्सियस से 42 डिग्री सेल्सियस होता है जबकि प्रयोगशाला तापमापी का परिसर -10 डिग्री सेल्सियस से 110 डिग्री सेल्सियस होता है।

2. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मा रोधी, प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर:

  • ऊष्मा चालक : ऐसे पदार्थ जो अपने में से होकर उष्मा को आसानी से गुजरने देते हैं उन्हें ऊष्मा चालक कहते हैं। जैसे आयरन (लोहा) तथा कॉपर (तांबा)
  • ऊष्मा रोधी : ऐसे पदार्थ जो अपने में से उष्मा को गुजरने नहीं देते उसे ऊष्मा का कुचालक कहते हैं इन्हें ऊष्मा रोधी भी कहा जाता है, जैसे प्लास्टिक, कपड़ा, लकड़ी इत्यादि।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी ___ द्वारा प्राप्त होती है।

(ख) उबलते हुए पानी का ताप ___ तापमापी से नहीं मापा जा सकता।

(ग) ताप को डिग्री ___ में मापते हैं।

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ___ कहते हैं।

(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ___ प्रक्रम द्वारा करेगी।

(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ___ रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

उत्तर :
(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी उसके तापमान द्वारा प्राप्त होती है।

(ख) उबलते हुए पानी का ताप डॉक्टरी तापमापी से नहीं मापा जा सकता।

(ग) ताप को डिग्री सेल्सियस में मापते हैं।

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को विकिरण कहते हैं।

(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण चालन प्रक्रम द्वारा करेगी।

(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा गहरे रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।

4. कॉलम A में दिए कथनों का कॉलम B के शब्दों से मिलान कीजिए

कॉलम Aकॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय(i) गर्मियाँ
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(ii) सर्दियाँ
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(iii)दिन
घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(iv) रात

उत्तर :

कॉलम Aकॉलम B
(क) थल समीर के बहने का समय(iv) रात
(ख) समुद्र समीर के बहने का समय(iii)दिन
(ग) गहरे रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(ii) सर्दियाँ
घ) हल्के रंग के कपड़े पसन्द करने का समय(i) गर्मियाँ

5. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने के तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर: सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई की कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता प्रदान करता है क्योंकि प्रत्येक वस्त्र की परतों के बीच में वायु उपस्थित होती है जो शरीर की गर्मी को बाहर नहीं जाने देती है जिससे हमें अधिक गर्मी गर्माहट का एहसास होता है।

6. चित्र 3.13 को देखिए। अंकित कीजिए कि कहाँ-कहाँ चालन, संवहन तथा विकिरण द्वारा ऊष्मा स्थानांतरित हो रही है।

ऊष्मा | प्रश्न - उत्तर - कक्षा 7 NCERT

उत्तर:

7. गरम जलवायु के स्थानों पर यह परामर्श दिया जाता है कि घरों की बाहरी दीवारों पर श्वेत (सफ़ेद) पेन्ट किया जाए। व्याख्या कीजिए।

उत्तर: गर्म जलवायु के स्थान पर घरों के बाहरी दीवारों पर सफेद पेंट किया जाता है क्योंकि यह हल्का रंग होता है जो ऊष्मीय विकिरणों के अधिकांश भाग को परावर्तित कर देता है जिससे गर्मियों में घर ठंडा रहता है।

सही विकल्प चुनें

8. 30°C के एक लिटर जल को 50°C के एक लिटर जल के साथ मिलाया गया। मिश्रण का ताप होगा

(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक लेकिन 80° C से कम
(ग) 20° C
(घ) 30°C तथा 50° के बीच

उत्तर : (घ) 30°C तथा 50° के बीच

9. 40°C ताप की लोहे की किसी गोली को कटोरी में भरे 40°C ताप के जल में डुबाया गया। इस प्रक्रिया में ऊष्मा-

(क) लोहे की गोली से जल की ओर स्थानांतरित होगी।
(ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(ग) जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।
(घ) दोनों के ताप में वृद्धि कर देगी।

उत्तर : (ख) न तो लोहे की गोली से जल की ओर और न ही जल से लोहे की गोली की ओर स्थानांतरित होगी।

10. लकड़ी की एक चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा-

(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा।
(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा।
(घ) ठंडा नहीं होगा।

उत्तर: (घ) ठंडा नहीं होगा।

11. स्टेनलेस इस्पात की कड़ाही में प्रायः कॉपर (ताँबे) की तली लगाई जाती है। इसका कारण हो सकता है-

(क) ताँबे की तली कड़ाही को अधिक टिकाऊ बना देती है।
(ख) ऐसी कड़ाही देखने में सुन्दर लगती है।
(ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।
(घ) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा ताँबे को साफ करना अधिक आसान है।

उत्तर : (ग) स्टेनलेस इस्पात की अपेक्षा तांबा ऊष्मा का अच्छा चालक है।

Exit mobile version