Site icon Bhartiya Shikshanshala

जीवों में श्वसन | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

जीवों में श्वसन | अभ्यास कार्य – कक्षा 7 NCERT

पाठ 6- जीवों में श्वसन

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. कोई धावक दौड़ समाप्त होने पर सामान्य से अधिक तेजी से गहरी साँसें क्यों लेता है?

उत्तर : धावक दौड़ समाप्त होने पर सामान्य से अधिक तेजी से गहरी सांस लेते हैं क्योंकि दौड़ते समय अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है जिसकी पूर्ति के लिए हमारे शरीर की ऑक्सीजन इस्तेमाल हो जाती है। ऑक्सीजन की इसी कमी को पूरा करने के लिए दौड़ समाप्त होने पर धावक तेजी से गहरी सांस लेने लगता है।

2. वायवीय और अवायवीय श्वसन के बीच समानताएँ और अंतर बताइए।

उत्तर : जब ग्लूकोज का विखंडन ऑक्सीजन की उपस्थित में होता है तो यह वायवीय श्वसन कहलाता है और जब यह प्रक्रिया ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होती है तो इसे अवयवीय श्वसन कहते हैं।

समानताएं :

  • दोनों में ग्लूकोज का विखंडन होता है।
  • दोनों में ऊर्जा के विखंडन के पश्चात कार्बन डाई ऑक्साइड और ऊर्जा निकलती हैं।

अंतर :

  • वायवीय श्वसन ऑक्सीजन के प्रयोग द्वारा होता है जबकि अवायवीय श्वसन ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भी हो सकता है।
  • वायवीय श्वसन में ग्लूकोस ऑक्सीजन की उपस्थिति में co2 और ऊर्जा के अलावा जल बनाता हैं। जबकि अवायवीय श्वसन में ग्लूकोस अल्कोहल बनाता हैं।

3. जब हम अत्यधिक धूल भरी वायु में साँस लेते हैं, तो हमें छींक क्यों आ जाती है?

उत्तर : जब हम अत्यधिक धूल भरी वायु में सांस लेते हैं तो कुछ कण ऐसे होते हैं जो नासा-गुहा के पार चले जाते हैं और उसकी कोमल परत को उत्तेजित करने लगते हैं जिसके फलस्वरुप हमें छींक आती है। छींक आने से वह कण वायु के साथ बाहर निकल जाता है।

4. तीन परखनलियाँ लीजिए। प्रत्येक को 3/4 भाग तक जल से भर लीजिए। इन्हें A, B तथा C द्वारा चिह्नित कीजिए। परखनली A में एक घोंघा रखिए। परखनली B में कोई जलीय पादप रखिए और C में एक घोंघा और पादप दोनों को रखिए। किस परखनली में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता सबसे अधिक होगी?

उत्तर: परखनली A जिसमें घोंघा रखा है उसमें कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता सबसे अधिक होगी क्योंकि सभी जीवों को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और वह कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालते हैं। अतः श्वसन क्रिया के फलस्वरुप घोंघे वाली परखनली में कार्बन डाइऑक्साइड के सांद्रता सबसे अधिक होगी।

5. सही उत्तर चुनिए

(क) तिलचट्टों के शरीर में वायु प्रवेश करती है, उनके

(i) फेफड़ों द्वारा
(ii) क्लोमों द्वारा
(iii) श्वास रंध्रों द्वारा
(iv) त्वचा द्वारा

उत्तर : (iii) श्वास रंध्रों द्वारा

(ख) अत्यधिक व्यायाम करते समय हमारी टाँगों में जिस पदार्थ के संचयन के कारण ऐंठन होती है, वह है

(i) कार्बन डाइऑक्साइड
(ii) लैक्टिक अम्ल
(iii) ऐल्कोहॉल
(iv) जल

उत्तर : (ii) लैक्टिक अम्ल

(ग) किसी सामान्य वयस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में औसत श्वसन दर होती है

(i) 9-12 प्रति मिनट
(ii) 15-18 प्रति मिनट
(iii) 21-24 प्रति मिनट
(iv) 30-33 प्रति मिनट

उत्तर : (ii) 15-18 प्रति मिनट

(घ) उच्छ्वसन के समय, पसलियाँ

(i) बाहर की ओर गति करती हैं।
(ii) नीचे की ओर गति करती हैं।
(iii) ऊपर की ओर गति करती हैं।
(iv) बिल्कुल गति नहीं करती हैं।

उत्तर : (ii) नीचे की ओर गति करती हैं।

6. कॉलम A में दिए गए शब्दों का कॉलम B के साथ मिलान कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
(क) यीस्ट (i) केंचुआ
(ख) डायाफ्राम (मध्यपट) (ii) क्लोम
(ग) त्वचा (iii) ऐल्कोहॉल
(घ) पत्तियाँ (iv) वक्ष-गुहा
(च) मछली (v) रंध्र
(छ) मेंढक (vi) फेफड़े और त्वचा
  (vii) श्वासप्रणाल (वातक)

उत्तर:

कॉलम A कॉलम B
(क) यीस्ट (iii) ऐल्कोहॉल
(ख) डायाफ्राम (मध्यपट) (iv) वक्ष-गुहा
(ग) त्वचा (i) केंचुआ
(घ) पत्तियाँ (v) रंध्र
(च) मछली (ii) क्लोम
(छ) मेंढक (vi) फेफड़े और त्वचा

7. बताइए कि निम्नलिखित वक्तव्य 'सत्य' हैं अथवा 'असत्य'-

(क) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है।

(ख) पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि श्वसन केवल रात्रि में होता है।

(ग) मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं।

(घ) मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं।

(च) अंतःश्वसन के समय वक्ष गुहा का आयतन बढ़ जाता है।

उत्तर : 

(क) अत्यधिक व्यायाम करते समय व्यक्ति की श्वसन दर धीमी हो जाती है। (असत्य)

(ख) पादपों में प्रकाश संश्लेषण केवल दिन में, जबकि श्वसन केवल रात्रि में होता है। (असत्य)

(ग) मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन करते हैं। (सत्य)

(घ) मछलियों में श्वसन के लिए फेफड़े होते हैं। (असत्य)

(च) अंतःश्वसन के समय वक्ष गुहा का आयतन बढ़ जाता है। (सत्य)

8. दी गई पहेली के प्रत्येक वर्ग में जीवों के श्वसन से संबंधित हिंदी वर्णाक्षर अथवा संयुक्ताक्षर दिए गए हैं। इनको मिलाकर जीवों तथा उनके श्वसन अंगों से संबंधित शब्द बनाए जा सकते हैं। शब्द वर्गों के जाल में किसी भी दिशा में, ऊपर, नीचे अथवा विकर्ण में पाए जा सकते हैं। श्वसन तंत्र तथा जीवों के नाम खोजिए।

इन शब्दों के लिए संकेत नीचे दिए गए हैं।

1. कीटों की वायु नलियाँ
2. वक्ष-गुहा को घेरे हुए हड्डियों की संरचना
3. वक्ष-गुहा का पेशीय तल
4. पत्ती की सतह पर सुक्ष्म छिद्र
5. कीट के शरीर के पार्श्व भागों के छोटे छिद्र
6. मनुष्यों के श्वसन अंग
7. वे छिद्र जिनसे हम साँस भीतर लेते (अंतःश्वसन) करते हैं।
8. एक अवायवीय जीव
9. श्वासप्रणाल तंत्र वाला एक जीव

उत्तर :
1. श्वास प्रणाल
2. पसलियाँ
3. डायाफ्राम
4. रंध्र
5. श्वास रंध्र
6. फेफड़े
7. नासा द्वारा
8. यीस्ट
9. तिलचट्टा

9. पर्वतारोही अपने साथ ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाते हैं, क्योंकि-

(क) 5 km से अधिक ऊँचाई पर वायु नहीं होती है।
(ख) वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।
(ग) वहाँ वायु का ताप भू-तल के ताप से अधिक होता है।
(घ) पर्वत पर वायुदाब भू-तल की अपेक्षा अधिक होता है।

उत्तर: (ख) वहाँ उपलब्ध वायु की मात्रा भू-तल पर उपलब्ध मात्रा से कम होती है।

Exit mobile version