Site icon Bhartiya Shikshanshala

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 6- पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) प्रमुख स्थलरूप कौन-कौन से हैं?

उत्तर : पृथ्वी पर प्रमुख स्थलरूप हैं पर्वत, पठार तथा मैदान। इन्हें उनकी ऊंचाई तथा दल के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।

(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है?

उत्तर : पर्वत एवं पठार में अंतर निम्नलिखित हैं :

पर्वतपठार
पर्वत पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से बनते हैं।पठार उठी हुई तथा सपाट भूमि होती है। इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है। इसके एक से अधिक किनारे होते हैं।
पर्वत का आकार छोटा तथा आधार चौड़ा होता है।पठार की ऊंचाई कुछ 100 मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है।
कुछ पर्वतों पर हमेशा जमी रहने वाली बर्फ की नदियां होती है जिसे हिमानी कहते है।पर्वतों की तरह पठार भी नए या पुराने हो सकते हैं।
एक रेखा के क्रम में व्यवस्थित पर्वतों को श्रृंखला कहा जाता है।पठार में खनिज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं। इस जल का उपयोग सिंचाई तथा पन बिजली के उत्पादन में किया जाता है।पठारी क्षेत्र में बहुत से जलप्रपात हो सकते हैं क्योंकि यहां नदियां ऊंचाई से गिरती हैं।
पर्वतों में अलग-अलग प्रकार के वनस्पतियां तथा जीव जंतु पाए जाते हैं इसे हमें ईंधन चार आश्रय इत्यादि प्राप्त होता है।कुछ पठार काफी उपजाऊ होते हैं इनमें खेती के लिए काफी अच्छी मिट्टी पाई जाती है जैसे लावा पठार में काली मिट्टी की प्रचुरता होती है।

(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?

उत्तर : पर्वत के तीन प्रकार होते हैं वलित पर्वत, भ्रंशोतथ पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत।

(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी हैं?

उत्तर : मनुष्यों के लिए पर्वत कई प्रकार से उपयोगी होते हैं:

  1. पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं। इस जल का उपयोग सिंचाई तथा पन बिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
  2. यह बहुत सी नदियों का स्रोत होते है।
  3. पर्वतों में अलग-अलग प्रकार के वनस्पतियां तथा जीव जंतु पाए जाते हैं।
  4. वनों से हमें ईंधन, चारा, आश्रय तथा दूसरे उत्पाद जैसे गोंद, रेजिन आदि प्राप्त होते हैं।

(v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है?

उत्तर : मैदान नदियों के द्वारा बने होते हैं। नदियां पर्वतों से नीचे की ओर बहती हुई कई अपरदित पदार्थ को अपने साथ लेकर आगे बहती जाती है। इन पदार्थों में पत्थर, बालू तथा सिल्ट होते हैं जिन्हें वह घाटियों में निक्षेपित कर देती हैं इन्हीं निक्षेपों से मैदान का निर्माण होता है।

(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों?

उत्तर : मैदान बहुत अधिक उपजाऊ होते हैं। यहां परिवहन के साधनों का निर्माण करना आसान होता है इसलिए मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं।

(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?

उत्तर : कठोर जलवायु होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बहुत कम लोग निवास करते हैं वहां का धरातल खड़ी दल वाला होता है तथा कृषि योग्य भूमि भी कम होती है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-

क. ऊँचाई
ख. ढाल
ग. अभिमुखता

उत्तर : क. ऊँचाई

(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती हैं?

क. पर्वतों में
ख. मैदानों में
ग. पठारों में

उत्तर : क. पर्वतों में

(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है?

क. केन्या
ख. आस्ट्रेलिया
ग. भारत

उत्तर : ग. भारत

(iv) यांगत्से नदी कहाँ बहती है?

क. दक्षिण अमेरिका
ख. आस्ट्रेलिया
ग. चीन

उत्तर: ग. चीन

(v) यूरोप की एक महत्त्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

क. एंडीज़
ख. आल्प्स
ग. राॅकीज़

उत्तर : ख. आल्प्स

3. खाली स्थान भरें।

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को ____ कहते हैं।

(ii) हिमालय एवं आल्प्स ____ पर्वतों के उदाहरण है।

(iii) ____ क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है।

(iv) ____ पर्वतों का एक क्रम है।

(v) ____ क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।

उत्तर :

(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को मैदान कहते हैं।

(ii) हिमालय एवं आल्प्स वलित पर्वतों के उदाहरण है।

(iii) पठारी क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है।

(iv) पर्वतों की श्रृंखला पर्वतों का एक क्रम है।

(v) मैदानी क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।

Exit mobile version