Site icon Bhartiya Shikshanshala

भोजन के घटक | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

भोजन के घटक| अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 2- भोजन के घटक

- अभ्यास कार्य

1. हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।

उत्तर: हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम हैं कार्बोहइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, तथा खनिज लवण हैं। इसके अलावा भोजन में आहारी रेशे तथा जल भी होते हैं।

2. निम्नलिखित के नाम लिखिए:

(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक हैं।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक हैं।

उत्तर:

(क) कार्बोहइड्रेट
(ख) खनिज लवण तथा प्रोटीन
(ग) विटामिन A
(घ) विटामिन D हमारी अस्थियों के लिए आवश्यक होता हैं। यह अस्थियों के लिए कैल्सियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की मदद करता हैं। यह हमें दूध और दूध से बने पदार्थों, अण्डों तथा मछली आदि से मिलता है।

3. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्न पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं :

(क) वसा
(ख) मंड
(ग) आहारी रेशे
(घ) प्रोटीन

उत्तर:
(क) वसा – मक्खन, घी
(ख) मंड – कच्चा आलू, चावल
(ग) आहारी रेशे – दाल, साबुत खाद्यान
(घ) प्रोटीन – दूध तथा दूध से बने उत्पाद, मछली  

4. इनमें सही कथन को (✓) अंकित कीजिये:

  1. केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। ( )
  2. संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती हैं। ( )
  3. शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। ( )
  4. शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है। ( )

उत्तर:

  1. केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। (✖)
  2. संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती हैं। (✓)
  3. शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। (✓)
  4. शरीर को सभी पोषक तत्व उपलब्ध कराने के लिए केवल मांस पर्याप्त है। (✖)

5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) ____ विटामिन D के अभाव से होता हैं।
(ख) ____ की कमी से बेरी – बेरी नामक रोग होता हैं।
(ग) विटामिन C के अभाव से ____ नामक रोग होता हैं।
(घ) हमारे भोजन में ____ के अभाव से रतौंधी होती हैं।

उत्तर –

(क) रिकेट्स विटामिन D के अभाव से होता हैं।
(ख) विटामिन B 1 की कमी से बेरी – बेरी नामक रोग होता हैं।
(ग) विटामिन C के अभाव से स्कर्वी नामक रोग होता हैं।
(घ) हमारे भोजन में विटामिन A के अभाव से रतौंधी होती हैं।

6. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिये

कॉलम 1 कॉलम 2
कार्बोहइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, तथा खनिज लवण प्रोटीन के परीक्षण के लिए
तनु आयोडीन विलयन मुख्य पोषक
आयोडीन की कमी मंड के परीक्षण के लिए
कॉपर सल्फेट तथा कास्टिक सोडा विलयन घेंघा

उत्तर-

कॉलम 1 कॉलम 2
कार्बोहइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, तथा खनिज लवण मुख्य पोषक
तनु आयोडीन विलयन मंड के परीक्षण के लिए
आयोडीन की कमी घेंघा
कॉपर सल्फेट तथा कास्टिक सोडा विलयन प्रोटीन के परीक्षण के लिए

सही विकल्प चुनें (Choose the correct option)

1. विटामिन D का मुख्य स्रोत हैं

  • दूध
  • मछली
  • सूर्य का प्रकाश
  • यह सभी

उत्तर: यह सभी

 

2. विटामिनों के एक समूह को क्या कहते हैं ?

  • विटामिन B- Complex
  • विटामिन A- Complex
  • विटामिन C- Complex
  • विटामिन D- Complex

उत्तर: विटामिन B- Complex

 

3. प्रोटीन युक्त भोजन को प्रायः क्या कहते हैं ?

  • ऊर्जा वर्धक भोजन
  • स्वास्थ्य वर्धक भोजन
  • शरीर वर्धक भोजन
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: शरीर वर्धक भोजन

 

4. आहारी रेशों को अन्य किस नाम हैं ?

  • वसा
  • प्रोटीन
  • रुक्षांस
  • विटामिन

उत्तर: रुक्षांस

 

5. वे रोग जो लम्बी अवधि तक पोषकों के अभाव के कारण होते हैं कहलाते हैं –

  • विकार रोग
  • क्षीणता रोग
  • अभावजन्य रोग
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: अभावजन्य रोग

 

6. वृद्धि का अवरुद्ध होना, चेहरे पर सूजन, बालों के रंग का उड़ना भोजन में किसकी कमी के कारण होता हैं –

  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट
  • वसा
  • विटामिन

उत्तर: प्रोटीन

 

7. खाद्य पदार्थ पर तनु आयोडीन विलयन की कुछ बून्द डालने से यह नीला या काला रंग दिखाता हैं। यह रंग किसकी उपस्थिति दर्शाता हैं-

  • वसा
  • प्रोटीन
  • मंड
  • कार्बोहइड्रेट

उत्तर: मंड

 

8. अभीष्ठ कॉस्टिक सोडा विलयन कैसे बनता है –

  • 10 मिलीलीटर जल में 10 ग्राम कॉस्टिक सोडा घोलने से
  • 100 मिलीलीटर जल में 10 ग्राम कॉस्टिक सोडा घोलने से
  • 200 मिलीलीटर जल में 20 ग्राम कॉस्टिक सोडा घोलने से
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 100 मिलीलीटर जल में 10 ग्राम कॉस्टिक सोडा घोलने से

 

9. कॉपर सल्फेट विलयन कैसे बनता हैं-

  • 200 मिलीलीटर जल में 10 ग्राम कॉपर सल्फेट घोलने से
  • 100 मिलीलीटर जल में 2 ग्राम कॉपर सल्फेट घोलने से
  • 10 मिलीलीटर जल में 1 ग्राम कॉपर सल्फेट घोलने से
  • 100 मिलीलीटर जल में 10 ग्राम कॉपर सल्फेट घोलने से

उत्तर : 100 मिलीलीटर जल में 2 ग्राम कॉपर सल्फेट घोलने से

Exit mobile version