Site icon Bhartiya Shikshanshala

हमारे चारों ओर के परिवर्तन | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

हमारे चारों ओर के परिवर्तन | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 6- हमारे चारों ओर के परिवर्तन

- अभ्यास कार्य

1. जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं। क्या इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है?

उत्तर: हां, हम अपनी पोशाक को वापस सीधा करके उसकी लंबाई सामान्य कर सकते हैं अतः इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है।

2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?

उत्तर: नहीं इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है एक बार खिलौना गिरकर टूट जाने पर उसे वापस पहले जैसे नहीं किया जा सकता है।

3. नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं?

क्रम संख्या परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना  
2. आइसक्रीम का पिघलना  
3. चीनी का जल में घुलना  
4. खाना पकाना  
5. आम का पकना  
6. दूध का दही में जमना  

उत्तर:

क्रम संख्या परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है (हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरना नहीं
2. आइसक्रीम का पिघलना हाँ
3. चीनी का जल में घुलना हाँ
4. खाना पकाना नहीं
5. आम का पकना नहीं
6. दूध का दही में जमना नहीं

4. चित्रकारी करने पर ड्रॉइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर: चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है क्योंकि ड्राइंग शीट पर एक बार चित्र बन जाने पर उसे वापस पहले जैसे नहीं किया जा सकता है।

5. उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: उत्क्रमित परिवर्तन – हमारे चारों ओर वस्तुओं को परिवर्तित करने की बहुत सी विधियां होती हैं। इन परिवर्तन में से कुछ को उत्क्रमित किया जा सकता है।  उदाहरण – गुब्बारे में हवा भर के भरने से उसके आकार में परिवर्तन हो जाता है और हवा निकालने पर गुब्बारा अपनी इस अवस्था में वापस आ जाता है। कागज को मोड़कर बनाए गया हवाई जहाज को वापस खोलकर कागज में परिवर्तित किया जा सकता है।

अनुत्क्रमित परिवर्तन – हमारे आसपास होने वाले कई परिवर्तन ऐसे होते हैं जिन्हें उनक्रमित नहीं किया जा सकता है। जैसे – गुथे हुए आटे की लोई से रोटी बनाकर उसे तवे पर सेकना। लकड़ी के टुकड़े को काटकर उसके औजार बनाना।

6. टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर: नहीं प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

7. रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं?

उत्तर: सीमेंट में पानी मिलने पर वह कठोर हो जाती है जिसके बाद इसे पहले जैसा नहीं किया जा सकता है अतः सीमेंट में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

Exit mobile version