Site icon Bhartiya Shikshanshala

वस्तुओं के समूह बनाना | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

वस्तुओं के समूह बनाना | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 4- वस्तुओं के समूह बनाना

- अभ्यास कार्य

1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तरकुर्सी, मेज, हल, बैलगाड़ी और इसके पहिये।

2. निम्नलिखित में से चमकदार पदार्थों का चयन कीजिए :

काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज़

उत्तर: काँच की प्याली, स्टील का चम्मच

3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।

वस्तुएं पदार्थ
पुस्तक कांच
गिलास लकड़ी
कुर्सी कागज
खिलौना चमड़ा
जूते प्लास्टिक

उत्तर: 

वस्तुएं पदार्थ
पुस्तक कागज
गिलास कांच, प्लास्टिक
कुर्सी लकड़ी, प्लास्टिक
खिलौना प्लास्टिक, लकड़ी
जूते चमड़ा

4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए :

(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।
(ख)
नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेज़र) में नहीं होती।
(ग)
चाक जल में विलीन हो जाता है।
(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(ङ) चीनी जल में विलीन नहीं होती।
(च)
तेल जल के साथ मिश्रणीय है।
(छ)
बालू (रेत) जल में निःसादित हो जाता है।
(ज)
सिरका जल में विलीन हो जाता है।

उत्तर:
(क) असत्य,
पत्थर अपारदर्शी होता है जबकि काँच पारदर्शी होता है।
(ख) असत्य,नोटबुक और रबड़ (इरेज़र) दोनों में द्युति नहीं होती है।
(ग) असत्य, 
चाक जल में विलीन नहीं होती है।
(घ) सत्य, लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।
(ङ) असत्य,
चीनी जल में विलीन होती है।
(च) असत्य, तेल जल के साथ मिश्रणीय नहीं होता है।
(छ) सत्य,
बालू (रेत) जल में निःसादित (नीचे बैठ जाती है) हो जाता है।
(ज) सत्य, सिरका जल में विलीन हो जाता है।

5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं

जल, बॉस्केट बाल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा

इनको इस प्रकार, समूहित कीजिए:

(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ
(ख) खाद्य तथा अखाद्य

उत्तर : गोल आकृति- बास्केट बॉल, ग्लोब
अन्य आकृतियां – जल, चीनी

(ख) खाद्य – 
चीनी, सेब, संतरा
अखाद्य –
मिट्टी का घड़ा

6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।

उत्तर : जल में तैरने वाली वस्तुएं – लकड़ी का टुकड़ा, पंख, प्लास्टिक के खिलौने, पंख, पत्ती, थर्माकोल, कागज की नाव आदि। यह सभी वस्तुएं तेल व मिटटी के तेल पर भी तैरेंगीं क्यूँकि यह हलकी होती है। 

7. निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए :

(क) कुर्सी, पलंग, मेज़, बच्चा, अलमारी
(ख)
गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल
(ग) ऐलुमिनियम, आयरन, ताँबा, चाँदी, रेत
(घ)
चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट

उत्तर: 

(क) बच्चा
(ख) नाव
(ग) रेत
(घ) कॉपर सल्फेट

Exit mobile version