Site icon Bhartiya Shikshanshala

हमारा देश : भारत | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

हमारा देश : भारत | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 7- हमारा देश : भारत

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखिए।

उत्तर : भारत को कई भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है जैसे – ऊंचे ऊंचे पर्वत, भारतीय महामरुस्थल, उत्तरी मैदान, आसमानी पठारी सतह, तटीय भाग एवं द्वीपसमूह स्थलरूप।

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।

उत्तर : भारत की स्थलीय सीमा जिन सात देशों से जुड़ी हैं उनके नाम हैं: नेपाल, भूटान, म्यांमार, चीन, बांग्लादेश पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान।

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?

उत्तर : नर्मदा तथा ताप्ती दो ऐसी नदियां हैं जो अरब सागर में गिरती हैं।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।

उत्तर : गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा को सुन्दर बन डेल्टा कहते हैं।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं? किन राज्यों की राजधानी एक ही है?

उत्तर: भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना की राजधानी एक ही है हैदराबाद।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या में निवास करती हैं, क्यों?

उत्तर: उत्तरी मैदाने में अधिक जनसंख्या निवास करती है क्योंकि यह समतल तथा सपाट होते हैं। यह मैदान सिंधु गंगा जैसी नदियों के द्वारा ले गए जलोढ़ निक्षेपों से बने होते हैं। जिस कारण यह मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?

उत्तर : लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है क्योंकि यह प्रवाल से बने होते हैं। प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल होते हैं जिसे पॉलिप कहा जाता है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?

क. शिवालिक
ख. हिमाद्रि
ग. हिमाचल

उत्तर: क. शिवालिक

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमाद्रि

उत्तर: ख. पश्चिमी घाट

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?

क. श्रीलंका तथा मालदीव
ख. भारत तथा श्रीलंका
ग. भारत तथा मालदीव

उत्तर: ख. भारत तथा श्रीलंका

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन से हैं?

क. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
ख. लक्षद्वीप द्वीपसमूह
ग. मालदीव

उत्तर: ख. लक्षद्वीप द्वीपसमूह

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमालय

उत्तर: क. अरावली

3. खाली स्थान भरें।

(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग ___ है।

(ii) महान हिमालय को ____ के नाम से भी जाना जाता है।

(iii) नर्मदा नदी ____ सागर में गिरती है।

(iv) ____ भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर :

(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी. है।

(ii) महान हिमालय को हिमाद्री के नाम से भी जाना जाता है।

(iii) नर्मदा नदी अरब सागर में गिरती है।

(iv) कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

Exit mobile version