Site icon Bhartiya Shikshanshala

प्रकाश | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

प्रकाश | प्रश्न - उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 11- प्रकाश

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह _____ कहलाता है।

(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल ____ द्वारा बना होगा।

(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज़ का बने, तो दर्पण ____ होगा।

(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह ____ प्रतिबिंब कहलाता है।

(च) अवतल ____ द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्तर :

(क) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह आभासी कहलाता है।

(ख) यदि प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल दर्पण द्वारा बना होगा।

(ग) यदि प्रतिबिंब सदैव बिंब के साइज़ का बने, तो दर्पण समतल होगा।

(घ) जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह वास्तविक प्रतिबिंब कहलाता है।

(च) अवतल लेंस द्वारा बनाया गया प्रतिबिंब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

2. निम्नलिखित वक्तव्य 'सत्य' हैं अथवा 'असत्य'

(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं।

(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर :

(क) हम उत्तल दर्पण से आवर्धित तथा सीधा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं। (असत्य)

(ख) अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है। (सत्य)

(ग) अवतल दर्पण से हम वास्तविक, आवर्धित तथा उल्टा प्रतिबिंब प्राप्त कर सकते हैं। (सत्य)

(घ) वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता। (असत्य)

(च) अवतल दर्पण सदैव वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है। (असत्य)

3. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के एक अथवा अधिक कथन से कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
(क) समतल दर्पण (i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(ख) उत्तल दर्पण (ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस (iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(घ) अवतल दर्पण (iv) उल्टा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सकता है।
(च) अवतल लेंस (v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है।
  (vi) सीधा तथा बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

उत्तर :

कॉलम A कॉलम B
(क) समतल दर्पण (v) प्रतिबिंब सीधा तथा बिंब के साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है।
(ख) उत्तल दर्पण (ii) अधिक क्षेत्र के दृश्य का प्रतिबिंब बना सकता है।
(ग) उत्तल लेंस (i) आवर्धक लेंस की भाँति उपयोग होता है।
(घ) अवतल दर्पण (iii) दंत चिकित्सक दांतों का आवर्धित प्रतिबिंब देखने के लिए उपयोग करते हैं।
(च) अवतल लेंस (vi) सीधा तथा बिंब के साइज से छोटा प्रतिबिंब बनाता है।

4. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब के अभिलक्षण लिखिए।

उत्तर: समतल दर्पण द्वारा जो प्रतिबिंब बनता है वह सीधा होता है आभासी होता है तथा बिंब के समान साइज का होता है। यह प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितना की दर्पण के सामने बिंब की दूरी होती है।

5. अँग्रेजी या अन्य कोई भाषा, जिसका आपको ज्ञान है, की वर्णमाला के उन अक्षरों का पता लगाइए, जिनके समतल दर्पण में बने प्रतिबिंब बिल्कुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं। अपने परिणामों की विवेचना कीजिए।

उत्तर : अँग्रेजी के अक्षर A,H,I,M,O,T,U,V,W, और X के समतल दर्पण में बने प्रतिबिम्ब बिलकुल अक्षरों के सदृश्य लगते हैं।

6. आभासी प्रतिबिंब क्या होता है? कोई ऐसी स्थिति बताइए, जहाँ आभासी प्रतिबिंब बनता हो।

उत्तर : समतल दर्पण द्वारा बने ऐसे प्रतिबिंब जिन्हें पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं। उदाहरण: मोमबत्ती की लौ के प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

7. उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अंतर लिखिए।

उत्तर : उत्तल लेंस किनारे से पतला तथा बीच में मोटा होता है जबकि अवतल लेंस किनारे पर मोटा तथा बीच में पतला होता है।

उत्तल लेंस वास्तविक तथा आभासी दोनों प्रतिबिंब बन सकता है जबकि अवतल लेंस सिर्फ आभासी और सीधा प्रतिबिंब ही बनता है।

8. अवतल तथा उत्तल दर्पणों का एक-एक उपयोग लिखिए?

उत्तर : उत्तल दर्पण का उपयोग वाहनों में रियर व्यू मिरर के रूप में किया जाता है जिसमें वह पीछे आने वाले वाहनों को देख सकते हैं। अवतल दर्पण का उपयोग टॉर्च, सर्च लाइट दंत, चिकित्सक द्वारा मरीज के दांत को देखने, इत्यादि में किया जाता है।

9. किस प्रकार का दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है?

उत्तर : अवतल दर्पण वास्तविक प्रतिबिंब बना सकता है।

10. किस प्रकार का लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है?

उत्तर : अवतल लेंस सदैव आभासी प्रतिबिंब बनाता है।

प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए-

11. बिंब से बड़े साइज़ का आभासी प्रतिबिंब बनाया जा सकता है?

(i) अवतल लेंस द्वारा
(ii) अवतल दर्पण द्वारा
(iii) उत्तल दर्पण द्वारा
(iv) समतल दर्पण द्वारा

उत्तर: (ii) अवतल दर्पण द्वारा

12. डेविड अपने प्रतिबिंब को समतल दर्पण में देख रहा है। दर्पण तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी 4m है। यदि वह दर्पण की ओर 1m चलता है, तो डेविड तथा उसके प्रतिबिंब के बीच की दूरी होगी-

(i) 3 m
(ii) 5 m
(iii) 6 m
(iv) 8 m

उत्तर: (iii) 6 m

13. एक कार का पश्च दृश्य दर्पण समतल दर्पण है। ड्राइवर अपनी कार को 2 m/s की चाल से ‘बैक’ करते समय पश्च दृश्य दर्पण में अपनी कार के पीछे खड़े (पार्क किए हुए) किसी ट्रक का प्रतिबिंब देखता है। ड्राइवर को ट्रक का प्रतिबिंब जिस चाल से अपनी ओर आता प्रतीत होगा, वह है-

(i) 1 m/s
(ii) 2 m/s
(iii) 4 m/s
(iv) 8 m/s

उत्तर : (iii) 4 m/s

Exit mobile version