Site icon Bhartiya Shikshanshala

सजीव- विशेषताएं एवं आवास | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

सजीव विशेषताएं एवं आवास | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 9 - सजीव- विशेषताएं एवं आवास

- अभ्यास कार्य

1. आवास किसे कहते हैं?

उत्तर: वह स्थान जिसमें पौधे, जंतु और अन्य जीव रहते है और अपना भोजन, शरण तथा अन्य आवश्यकताओं के लिए निर्भर रहता है, उसका आवास कहलाता है। आवास का अर्थ वास स्थान या घर होता है।

2. कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?

उत्तर : मरुस्थल में कैक्टस की पत्तियाँ काँटों में बदल जाती है जिससे वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया में जल का कम नुकसान होता है। कैक्टस में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया तने में होती है। इसका तना एक मोटी मोमी परत से ढका जिससे जल संश्लेषण असानी से होता है।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) पौधे एवं जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं ___ कहलाते हैं।

(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के आवास को ____ कहते हैं।

(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जतु रहते हैं ___ कहलाते हैं।

(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के ___ घटक हैं।

(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, ___ कहलाते हैं।

उत्तर : 

(क) पौधे एवं जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं अनुकूलन कहलाते हैं।

(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के आवास को स्थलीय आवास कहते हैं।

(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जतु रहते हैं जलीय आवास कहलाते हैं।

(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के अजैव घटक हैं।

(ङ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, उद्दीपन कहलाते हैं।

4. निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ है?

हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियों, नाव, जलकुंभी, केंचुआ।

उत्तर: हल, छत्रक, सिलाई मशीन, रेडियों, नाव

5. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।

उत्तर : साईकिल और बस दोनों निर्जीव हैं लेकिन इनमें सजीवों के लक्षण दिखाई देते है। यह दोनों गति करते हैं और दोनों ही नष्ट हो जाते हैं।

6. निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थी?

मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य तेल, नमक, सेब, रबड़

उत्तर :चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब, रबड़, मक्खन

7. सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए?

उत्तर :

  1. सजीवों को वृद्धि के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है जो उन्हें भोजन से प्राप्त होता है।
  2. सजीवों को जैव प्रक्रमों के लिए भी ऊर्जा की आवश्यकता होती है।
  3. सभी सजीवों में वृद्धि होती है।
  4. सभी सजीवों में श्वसन की क्रिया निरंतर होती रहती है।
  5. सभी सजीव वस्तुएं परिवर्तनों के प्रति अनुक्रिया दिखती हैं।
  6. सभी सजीवों में उत्सर्जन होता है।
  7. सजीवों में प्रजनन होता है जो भिन्न-भिन्न प्रकार की होती है।
  8. सजीवों में गति होती हैं।
  9. सभी सजीव की मृत्यु होती हैं।

8. घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यो आवश्यक है। (संकेत घासस्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।)

उत्तर : घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति की आवश्यकता होती हैं क्योंकि घासस्थल में उनके छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है। ऐसे में तेज गति न होने से यह आसानी से शिकारियों (मनुष्यों, शेर तथा अन्य मांसाहारी जानवर ) का शिकार हो सकते हैं।

Exit mobile version