Site icon Bhartiya Shikshanshala

गति एवं दूरियों का मापन | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

गति एवं दूरियों का मापन | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 10 - गति एवं दूरियों का मापन

- अभ्यास कार्य

1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दी उदाहरण लिखिए।

उत्तर

  • वायु में इस्तेमाल किए जाने वाले साधन : वायुयान, अंतरिक्षयान।
  • जल में इस्तेमाल किए जाने वाले साधन : नाव, जहाज।
  • थल पर इस्तेमाल किए जाने वाले साधन : बस, ट्रेन।

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) एक मीटर में ___ सेंटीमीटर होते हैं।

(ख) पाँच किलोमीटर में ___ मीटर होते हैं।

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ___ होती है।

(घ) किसी सिलाई मशीन को सुई की गति ___ होती है।

(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति ___ होती है।

उत्तर : 

(क) एक मीटर में 100 सेंटीमीटर होते हैं।

(ख) पाँच किलोमीटर में 5000 मीटर होते हैं।

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति आवृति गति होती है।

(घ) किसी सिलाई मशीन को सुई की गति आवृति होती है।

(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति वर्तुल होती है।

3. पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता है?

उत्तर: कदम का इस्तेमाल लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में इसलिए नहीं किया जाता हैं क्योंकि सभी व्यक्तियों के पैरों की लम्बाई अलग अलग होती हैं जिससे परिणाम हर बार अलग अलग आते हैं। इसलिए ऐसे मापन के लिए अंतर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली (S.I मात्रक) का ही प्रयोग करना चाहिए।

4. निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए।

1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर 1 मिलीमीटर

उत्तर: 1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर

5. किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर :

व्यक्ति की लंबाई = 1.65 मीटर

हम जानते हैं कि
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
1 मीटर = 1000 मिलीमीटर

अतः व्यक्ति की लंबाई
= 1.65 मीटर x 100 = 165 सेंटीमीटर
= 1.65 मीटर x 1000 = 1650 मिलीमीटर होगी।

6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।

उत्तर : राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी = 3250 मीटर
हमें पता हैं

1 किलोमीटर = 1000 मीटर
अतः 1 मीटर = 1/1000 किलोमीटर

इस प्रकार
1 / 1000 x 3250 = 3.25 किलोमीटर

राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3.25 किलोमीटर होगी।

7. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्‌यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लंबाई कितनी है?

उत्तर :

सलाई की लंबाई = 33.1 सेंटीमीटर
इसके एक सिरे का पाठ्यांक = 3.0 सेंटीमीटर
सलाई की लंबाई = 33.1 – 3.0
= 30.1 सेंटीमीटर लम्बी

अतः सलाई 30.1 सेंटीमीटर लम्बी हैं।

8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।

उत्तर : चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ इस प्रकार है –
समानताएँ : दोनों में आवृति गति होती हैं।
असमानताएँ : साईकिल सरल रेखा में गति करती हैं जबकि छत पर लगा पंखा वर्तुल गति करता हैं।

9. आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।

उत्तर : हम दूरी मापने के लिए लचीले फीते का प्रयोग इसलिए नहीं करते हैं क्यूंकि लचीला होने के कारण दूरी के में गड़बड़ी हो सकती हैं। ऐसे में किसी दूसरे व्यक्ति को माप बताते समय समस्या आएगी क्योंकि हर बार परिणाम अलग हो सकता है।

10. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर : आवृत्ति गति के दो उदाहरण है झूला झूलते बच्चों की गति तथा सितार की डोरियों की गति

Exit mobile version