Site icon Bhartiya Shikshanshala

वन: हमारी जीवन रेखा | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

वन: हमारी जीवन रेखा | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 12- वन: हमारी जीवन रेखा

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. समझाइए कि वन में रहने वाले जंतु किस प्रकार वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं।

उत्तर : वन में रहने वाले जंतु कई प्रकार से वनों की वृद्धि करने और पुनर्जनन में सहायक होते हैं:

  • कई जीव कुछ पौधों के बीजों को भी खा जाते हैं और जब वह जंगल में घूमते हुए माल त्यागते हैं तो मल के साथ पौधों वे बीज भी बाहर आ जाते हैं जो जो बाद में अंकुरित होकर एक नए पौधे में बदल जाते हैं।
  • परागण करके फूल तथा फलों के निर्माण में सहायता करते हैं।
  • जीवों को भोजन प्रदान करते हैं।
  • सड़ी गली पत्तियों तथा मतृ जीवों को ह्यूमस में परिवर्तित कर देते हैं।
    जीवों की लीद सड़ी हुई पत्तियों के साथ मिलकर खाद का निर्माण करती हैं।

2. समझाइए कि वन, बाढ़ की रोकथाम किस प्रकार करते हैं?

उत्तर : वन में बड़े-बड़े वृक्ष होते हैं जिनकी जड़े गहराई तक जमीन में धंसी रहती हैं। यह मिट्टी को जकड़ रहती हैं। जब वर्षा होती है तो वर्षा का पानी सीधे जमीन पर नहीं पड़ता है। यह वृक्षों की पत्तियों तथा तनों से होता हुई धीरे धीरे जमीन में चला जाता है और वर्ष के जल को सोख लेती है और जिस कहीं भी जल भराव नहीं हो पाता है।

3. अपघटक किन्हें कहते हैं? इनमें से किन्हीं दो के नाम बताइए। ये वन में क्या करते हैं?

उत्तर : ऐसे सूक्ष्मजीव जो मृत पादपों और जंतुओं के शरीर को खाकर ह्यूमस में परिवर्तित कर देते हैं अपघटक कहलाते हैं। उदाहरण: कवक, बैक्टीरिया। यह अपघटक सड़ी गली पत्तियों तथा मतृ जीव के अवशेष को ह्यूमस में परिवर्तित कर देते हैं जिससे मिट्टी उपजाऊ हो जाती है।

4. वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका को समझाइए।

उत्तर: वनों को हर फेफड़ा कहा जाता है क्योंकि वनों से हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। हमारी श्वसन प्रक्रिया में हम कार्बन डाइऑक्साइड को बाहर छोड़ते हैं तथा ऑक्सीजन को ग्रहण करते हैं और पौधों को श्वसन के लिए कार्बन डाइऑक्साइड की आवश्यकता होती है जो वह हमसे प्राप्त करते हैं। इस प्रकार वायुमंडल में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड के बीच के संतुलन को बनाए रखने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

5. समझाइए कि वनों में कुछ भी व्यर्थ क्यों नहीं होता है?

उत्तर : पादपो तथा जंतुओं के मरने पर उनके पोषक तत्व मिट्टी में निर्मित होते रहते हैं जहां से वह जड़ों द्वारा पुनः पादपो द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। मरे हुए जीव गिद्ध, कौवा, गीदड़ और कीटो जैसे जीवों का भोजन बन जाते हैं जिससे पोषक तत्वों का यह चक्र चलता रहता है और वन में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है।

6. ऐसे पाँच उत्पादों के नाम बताइए, जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।

उत्तर : भोजन, आश्रय, जल, औषधियाँ तथा लकड़ी ऐसे पांच उत्पाद जिन्हें हम वनों से प्राप्त करते हैं।

7. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों की ___ में सहायता करते हैं।

(ख) वन परिशुद्ध करते हैं ___ और ___ को।

(ग) शाक वन में ___ परत बनाते हैं।

(घ) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद ___ को समृद्ध करते हैं।

उत्तर :

(क) कीट, तितलियाँ, मधुमक्खियाँ और पक्षी, पुष्पीय पादपों की परागण में सहायता करते हैं।

(ख) वन परिशुद्ध करते हैं हवा और पानी को।

(ग) शाक वन में नीचे की परत बनाते हैं।

(घ) वन में क्षयमान पत्तियाँ और जंतुओं की लीद मिट्टी को समृद्ध करते हैं।

8. हमें अपने से दूर स्थित वनों से संबंधित परिस्थितियों और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की क्यों आवश्यकता है?

उत्तर : हमें वनों से संबंधित किसी परिस्थिति और मुद्दों के विषय में चिंतित होने की आवश्यकता है क्योंकि इन मुद्दों का असर पूरे पर्यावरण पर पड़ता है। इससे कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं जैसे

  • ग्लोबल वार्मिंग का बढ़ना
  • प्रदूषण का बढ़ना
  • जलस्तर का नीचा होना
  • मृदा अपरदन होना

9. समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है?

उत्तर : वनों में विभिन्न प्रकार के जंतुओं और पादपो के होने की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि सभी जंतु चाहे वह शाकाहारी हो या मांसाहारी हो भोजन के लिए पौधों पर ही निर्भर रहते हैं। शाकाहारी जीव अपना भोजन पौधों से प्राप्त करते हैं इन जीवों को मांसाहारी जीव अपने भोजन के रूप में खाते हैं। इस प्रकार यह कम चलता रहता है। इसके अलावा कुछ जीव पौधों के परागण, जीवों तथा पादपों के अपघटन में भी सहायता करते हैं।

10. चित्र 12.15 में चित्रकार, चित्र को नामांकित करना और तीरों द्वारा दिशा दिखाना भूल गया है। तीरों पर दिशा को दिखाइए और चित्र को निम्नलिखित नामों द्वारा नामांकित करिए-

उत्तर : बादल, वर्षा, वायुमंडल, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, पादप, जंतु, मृदा, अपघटक, मूल, भौमजल स्तर।

प्रश्न संख्या 11 से 13 में सही विकल्प का चयन कीजिए-

11. निम्नलिखित में से कौन-सा वन उत्पाद नहीं है?

(i) गोंद
(ii) प्लाईवुड
(iii) सील करने की लाख
(iv) कैरोसीन

उत्तर : (iv) कैरोसीन

12. निम्नलिखित में से कौन-सा वक्तव्य सही नहीं है?

(i) वन, मृदा को अपरदन से बचाते हैं।
(ii) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।
(iii) वन जलवायु और जलचक्र को प्रभावित करते हैं।
(iv) मृदा, वनों की वृद्धि और पुनर्जनन में सहायक होती है।

उत्तर: (ii) वन में पादप और जंतु एक-दूसरे पर निर्भर नहीं होते हैं।

13. सूक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनने वाले एक उत्पाद का नाम है-

(i) बालू
(ii) मशरूम
(iii) ह्यूमस
(iv) काष्ठ

उत्तर : (iii) ह्यूमस

Exit mobile version