Site icon Bhartiya Shikshanshala

कचरा: संग्रहण एवं निपटान | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

कचरा: संग्रहण एवं निपटान | अभ्यास कार्य - कक्षा 6 NCERT

पाठ 16- कचरा: संग्रहण एवं निपटान

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिए:

(क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?

उत्तर : वह कचरा जिसमें घरेलू अपशिष्ट पदार्थ न होकरके अन्य पदार्थ हों जैसे कपडे, लोहे के टुकड़े, कांच के टुकड़े आदि। इन पदार्थों को लाल केंचुए कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते है।

(ख) क्या आपने अपने कंपोस्ट गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। उनका चित्र भी बनाइए।

उत्तर : हाँ कंपोस्ट गड्ढे में लाल केंचुओं के अलावा कई प्रकार के छोटे छोटे कीड़े microorganisms पाए जाते हैं।

2. चर्चा कीजिए:

(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?

उत्तर : नहीं कचरे का निपटान करना सिर्फ सरकार का ही नहीं बल्कि हम सभी का उत्तरदायित्व है। इसके लिए हम भराव क्षेत्र, कंपोस्टिंग, वर्मिनकंपोस्टिंग तथा पुनः चक्र आदि विधियों का उपयोग कर सकते हैं।

(ख) क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है?

उत्तर : हां कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे हमें कचरे को दो भागों में विभाजित करना चाहिए एक भाग जिसमें उसे कचरे को रखा जाए जिसे पुनः उपयोग किया जा सकता है जैसे प्लास्टिक धातु और कांच और दूसरे भाग में उसे कचरे को रखा जाए जो पूर्ण रूप से विलगित हो जाता है। इसके द्वारा निपटाना संबंधी समस्याएं थोड़ी कम हो जाती है। इसके बारे में हमें सभी को बताना चाहिए।

3. (क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं?

उत्तर: हम उसे गाय को या कुत्तों को खिला देते हैं या उसे कम्पोस्ट में बदलकर पौधों में खाद के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

(ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?

उत्तर: हम केले के पत्ते में खाना चंगे क्योंकि केले का पत्ता मिट्टी में जल्दी विलगित हो जाता है। जबकि प्लास्टिक की प्लेट कई सालों तक वैसे ही मिट्टी में पड़ी रहती है।

4. (क) विभिन्न प्रकार के कागज के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनःचक्रण किया जा सकता है?

उत्तर: अखबार, स्कूल की पुरानी किताबें, कॉपी, रफ कॉपी, कार्डबोर्ड्स आदि। कुल मिलाकर प्लास्टिक से बने कागजों के अलावा सभी कागजों का पुनःचक्रण किया जा सकता है।

(ख) लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज़ की नई शीट एवं पुनः चक्रित कागज़ की सामग्री में कोई अंतर देखते हैं?

उत्तर: पुनः चक्रित कागज़ थोड़े मोटे होते हैं और हाथ से छूने पर खुरदरे लगते हैं।

5. (क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया था? समूहों में चर्चा कीजिए।

उत्तर: पैकिंग में कई प्रकार की वस्तुएं उपयोग होती हैं जैसे

  • प्लास्टिक की पैकिंग कांच के उपहारों तथा फलों की टोकरियों को पैक करने के लिए
  • कागज की पैकिंग छोटे समान, फलों तथा छोटे उपहारों को पैक करने के लिए
  • प्लास्टिक की थैलियां कपड़ों को रखने के लिए
  • कपड़े की थैलियां

6. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी।

उत्तर: प्लास्टिक के उत्पादों को पुनः पैकिंग करवाने से बचें इससे अधिक कचरा होने से बचेगा। इसके अलावा खाने के उत्पादों को कागज और प्लास्टिक की थैलियों में रखकर लाने और ले जाने से बचें इसके स्थान पर एक लंच बॉक्स का इस्तेमाल करें।

7. पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।

उत्तर:जब सोनू बाहर खरीदारी करने जाता है तो अपने साथ कोई भी थैला लेकर नहीं जाता हैं जिससे जब वह समान खरीदता हैं तो उसे रखने के लिए दुकानदार से अलग से प्लास्टिक की पन्नी मांगता हैं। जिससे कचरे की मात्रा बढ़ती हैं। वहीं अगर सोनू घर से कोई कपड़े या जूट का थैला अपने साथ लेकर जाता तो उसे सामान लाने में कोई परेशानी भी नहीं होती और कचरा भी नहीं बढ़ता।

8. क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है?

उत्तर: कंपोस्ट रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अधिक उत्तम होते हैं क्योंकि इन्हें रसोई घर के अपशिष्ट सहित पौधों एवं जंतुओं के अपशिष्ट से बनाया जाता है। यह खाद्य प्राकृतिक होती है जबकि रासायनिक उर्वरक में विभिन्न प्रकार के रसायन मिले होते हैं जो हमारे पौधों के लिए हानिकारक होते हैं।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • वह स्थान जहाँ शहर अथवा नगर के कचरे को एकत्र करके पाटा जाता है भराव क्षेत्र कहलाता हैं। कई जगहों पर इस क्षेत्र पर पार्क बना दिया जाता हैं।
  • कपोस्टिंग रसोई घर के अपशिष्ट के साथ पौधों तथा जीवों के अपशिष्ट को खाद में परिवर्तित करना कहलाता है।
  • लाल केंचुएं द्वारा रसोई के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित करना वर्मीकम्पोस्टिंग कहलाता हैं।
  • कागज का पुनः चक्रण करके कई चीजें बनाई जा सकती हैं।
    प्लास्टिक अधिक हानिकारक वस्तु है इसे कम्पोस्टिंग द्वारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता हैं।
  • हमें कम से कम कचरा फैलाना चाहिए जिससे पर्यावरण को अधिक नुकसान न हो।
Exit mobile version