प्रकाश – छायाएँ एवं परावर्तन | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 11 - प्रकाश - छायाएँ एवं परावर्तन

- अभ्यास कार्य

1. नीचे दिए गए बॉक्सों के अक्षरों को पुनर्व्यवस्थित करके एक ऐसा वाक्य बनाइए जिससे हमें अपारदर्शी वस्तुओं के बारे में जानकारी मिलने में सहायता हो सके।

या छा अ पार द र्शी हैं। बनाती वस्तुएँ

उत्तर: अपारदर्शी वस्तुएं छाया बनती है।

2. नीचे दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए:

वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलीथीन शीट, CD, धुआँ, समतल काँच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफेन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जूगनू, चंद्रमा।

अपारदर्शी: चट्टान का टुकड़ा, ऐलुमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, CD, छाता, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गत्ते की शीट,

पारदर्शी : समतल काँच की शीट, सेलोफेन शीट, तार की जाली

पारभासी: पॉलीथीन शीट, धुआँ, कुहरा,

दीप्त : प्रकाशमान टॉर्च, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जूगनू, गैस बर्नर की ज्वाला

अदीप्त: लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, चंद्रमा, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, वायु, जल,

3. क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए?

उत्तर: हाँ, हम ऐसी आकृति बना सकते हैं जिसे एक ढंग से रखे जाने पर वृताकार छाया बनेगी और दूसरे ढंग से रखने पर आयताकार छाया बनेगी। इसके लिए हमें एक बेलनाकार आकृति लेनी होगी। जब इसके शीर्ष वृत्ताकार किनारे पर प्रकाश डालते है, तो गोलाकार छाया बनती है और जब इसके घुमावदार किनारे पर प्रकाश डालते है, तो आयताकार छाया बनती है।

4. किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देखेंगे?

उत्तर: नहीं क्योंकि अंधेरे कमरे में प्रकाश का कोई स्रोत नहीं है जिस कारण हम दर्पण में अपना परावर्तन नहीं देख पाएंगे।

महत्वपूर्ण बिन्दु

  1. अपारदर्शी वस्तुएं खुद में से प्रकाश को गुजरने नहीं देती हैं जिस कारण हम उसके आरपार नहीं देख सकते हैं।
  2. पारदर्शी वस्तुएं स्वयं में से प्रकाश को गुजरने देती हैं जिस कारण हम उसके आरपार देख सकते हैं।
  3. पारभासी वस्तुएं स्वयं में से प्रकाश के कुछ भाग को ही गुजरने देती हैं जिस कारण हमें वस्तुएं धुंधली दिखाई देती हैं।
  4. अपारदर्शी वस्तु के ऊपर प्रकाश डालने पर पीछे जो काला चित्र दिखता हैं उसे छाया कहते हैं।
  5. सूची छिद्र कैमरे को घर की साधारण सामग्री से बनाया जा सकता हैं जिसका इस्तेमाल अति दीप्त वस्तुओं की परछाईं को देखने के लिए किया जाता हैं।
  6. हमें पता चला कि प्रकाश सीधी रेखा में गति करता हैं।
  7. दर्पण में हम अपना परावर्तन देखते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top