भोजन: यह कहाँ से आता है? | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

भोजन: यह कहाँ से आता है?

- अभ्यास कार्य

1. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती हैं?

उत्तर. नहीं सही जीवों को एक ही प्रकार के भोजन की आवश्यकता नहीं होता हैं। कुछ जीव शाकाहारी होते हैं, कुछ मांसाहारी होते हैं और कुछ जीव सर्वाहारी होते हैं। इन सभी श्रेणी के अंतर्गत आने वाले जीव अलग अलग भोजन कहते हैं जैसे शाकाहारी जीव केवन पेड़ पौधों से उत्पन्न उत्पादों को कहते हैं जैसे फल – फूल, सब्जियां, हरी पत्तियां, साग आदि। इसी तरह मांसाहारी जीव सिर्फ दूसरे जीवों को खाते हैं और सर्वाहारी जीव हरी सब्जियों तथा मांस दोनों को खाते हैं।

2. पांच पौधों के नाम लिखिए और बताइये इनके कौन से भाग का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता हैं?

उत्तर. पांच पौधों के नाम तथा उनके खाने योग्य भाग का नाम इस प्रकार हैं :

  1. गेंहू – गेंहू के पौधे में गेहूं की बाली से गेंहू निकलता हैं जिसका सेवन भोजन के रूप में किया जाता हैं।
  2. टमाटर का पौधा – टमाटर के पौधे में टमाटर के फल का उपयोग खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता हैं।
  3. बैंगन का पौधा – बैंगन के पौधे से बैंगन के फल का सेवन खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता हैं।
  4. पालक का पौधा – पालक के पौधे से पालक की पत्तियों तथा उसके तने का सेवन खाद्य पदार्थ के रूप में करते हैं।
  5. गाजर का पौधा – गाजर के पौधे में गाजर का सेवन खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता हैं। यह एक जड़ होती हैं जो भूमि के नीचे निकलती हैं।

3. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थ का मिलान कॉलम 2 से कीजिये

कॉलम 1 कॉलम 2
दूध, दही, पनीर, घी दूसरे जंतुओं को खाते हैं।
पालक, फूलगोभी, गाजर पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं।
शेर एवं बाघ सब्जियां हैं
शाकाहारी सभी जंतु – उत्पाद हैं

उत्तर-

कॉलम 1 कॉलम 2
दूध, दही, पनीर, घी सभी जंतु – उत्पाद हैं
पालक, फूलगोभी, गाजर सब्जियां हैं
शेर एवं बाघ दूसरे जंतुओं को खाते हैं।
शाकाहारी पादप एवं पादप उत्पाद खाते हैं।

4. रिक्त स्थान की पूर्ति करें

शाकाहारी , पादप , दूध , गन्ना , मांसाहारी

(क) बाघ एक ______ हैं क्योंकि यह केवन मांस खाता हैं।
(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता हैं और इसलिए इसे ______ कहते हैं।
(ग) तोता केवल ______ उत्पाद खाता हैं।
(घ) जो _______ हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस, या बकरी से प्राप्त होता हैं इसलिए यह जंतु उत्पाद हैं।
(ड़) हमें चीनी ______ से मिलती हैं।

उत्तर –

(क) बाघ एक मांसाहारी हैं क्योंकि यह केवन मांस खाता हैं।
(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता हैं और इसलिए इसे शाकाहारी कहते हैं।
(ग) तोता केवल पादप उत्पाद खाता हैं।
(घ) जो दूध हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैंस, या बकरी से प्राप्त होता हैं इसलिए यह जंतु उत्पाद हैं।
(ड़) हमें चीनी गन्ना से मिलती हैं।

5. सोचने के लिए बातें

(क) क्या आपके आस पास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध हैं? यदि नहीं तो क्यों?

उत्तर – नहीं हमारे आस पास के सभी व्यक्तियों को खाने के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध नहीं हैं। इसके कई कारण हैं जैसे

  • भोजन की बर्बादी
  • पर्याप्त फसल न होना जिससे भोजन उत्पादन कम होता हैं।
  • जनसँख्या वृद्धि
  • महंगाई का बढ़ना
  • फसलों के बर्बाद होना


(ख) हम भोजन की बर्बादी किन उपायों से रोक सकते हैं?

भोजन की बर्बादी को रोकना के लिए हम कई उपाय कर सकते हैं और इसकी शुरुआत हम अपने घर से ही कर सकते हैं जैसे

  1. घर पर भोजन उतना ही बनाये जितना खाना हो
    होटलों और रेस्त्रां में
  2. भोजन बचने पर उसे गरीबों और जरूरतमंदों में बाँट दें
  3. भोजन का भंडारण उचित ढंग से हो
  4. भोजन को चूहों से बचाएँ यह अनाज नष्ट कर देते हैं

सही विकल्प चुनें (Choose the correct option)

1. सब्जी बनाने के लिए आवश्यतकता होती हैं।

  • कच्ची सब्जियों
  • तेल
  • मसाले
  • सभी की

उत्तर: सभी की

2. दूध, अंडा, मांस प्राप्त होता हैं –

  • जंतुओं से
  • पौधों से
  • मुर्गी से
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: जंतुओं से

3. दूध से कौन कौन से उत्पाद बनते हैं?

  • मक्खन
  • दही
  • क्रीम
  • यह सभी

उत्तर: यह सभी 

4. हम पौधे के किन भागों का सेवन करते हैं ?

  • जड़, तना
  • फल
  • फूल
  • यह सभी

उत्तर: यह सभी 

5. सरसों के पौधे के किन किन भागों का सेवन खाद्य पदार्थ के रूप में किया जाता हैं

  • जड़ तथा तना
  • बीज तथा पत्तियां
  • पत्तियां तथा फूल
  • जड़ तथा बीज

उत्तर: बीज तथा पत्तियां 

6. मधुमक्खियां अपने छत्ते में किसका भंडारण करती हैं

  • मकरंद का
  • फूलों का
  • पराग का
  • शहद का

उत्तर: मकरंद का 

7. मनुष्य को किस वर्ग में रखा जाता हैं ?

  • शाकाहारी
  • मांसाहारी
  • सर्वाहारी
  • सभी में

उत्तर: सर्वाहारी 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top