जंतुओं और पादप में परिवहन | प्रश्न – उत्तर कक्षा 7 NCERT

पाठ 7- जंतुओं और पादप में परिवहन

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. कॉलम A में दी गई संरचनाओं का कॉलम B में दिए गए प्रक्रमों से मिलान कीजिए।

कॉलम A कॉलम B
(क) रंध्र (i) जल का अवशोषण
(ख) जाइलम (ii) वाष्पोत्सर्जन
(ग) मूल रोम (iii) भोजन का परिवहन
(घ) फ्लोएम (iv) जल का परिवहन
  (v) कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण

उत्तर :

कॉलम A कॉलम B
(क) रंध्र (ii) वाष्पोत्सर्जन
(ख) जाइलम (iv) जल का परिवहन
(ग) मूल रोम (i) जल का अवशोषण
(घ) फ्लोएम (iii) भोजन का परिवहन

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन ___ के द्वारा होता है।

(ख) हीमोग्लोबिन ___ कोशिकाओं में पाया जाता है।

(ग) धमनियाँ और शिराएँ ____ के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन ___ कहलाता है।

(च) मानव शरीर के प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद ___ है।

(छ) पसीने में जल और ___ होता है।

(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम ___ कहते हैं।

(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में ___ द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

उत्तर :

(क) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन रक्त वाहिनियों के द्वारा होता है।

(ख) हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है।

(ग) धमनियाँ और शिराएँ कोशिका के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।

(घ) हृदय का लयबद्ध विस्तार और संकुचन हृदय स्पन्दन कहलाता है।

(च) मानव शरीर के प्रमुख उत्सर्जित उत्पाद है मूत्र, मल, कार्बन डाई आक्साइड, और पसीना।

(छ) पसीने में जल और लवण होता है।

(ज) वृक्क अपशिष्ट पदार्थों को द्रव रूप में बाहर निकालते हैं, जिसे हम मूत्र कहते हैं।

(झ) वृक्षों में बहुत अधिक ऊँचाइयों तक जल पहुँचाने के कार्य में वाष्पोत्सर्जन द्वारा उत्पन्न चूषण अभिकर्षण बल सहायता करता है।

3. सही विकल्प का चयन करिए-

(क) पादपों में जल का परिवहन होता है

(i) जाइलम के द्वारा
(ii) फ्लोएम के द्वारा
(iii) रंध्रों के द्वारा
(iv) मूलरोमों के द्वारा

उत्तर : (i) जाइलम के द्वारा

(ख) मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें

(i) छाया में रखकर।
(ii) मंद प्रकाश में रखकर।
(iii) पंखे के नीचे रखकर।
(iv) पॉलीथीन की थैली से ढककर।

उत्तर : (iii) पंखे के नीचे रखकर।

4. पादपों अथवा जंतुओं में पदार्थों का परिवहन क्यों आवश्यक है? समझाइए।

उत्तर: पादपो और जंतुओं में पदार्थ का परिवहन इसलिए आवश्यक है क्योंकि परिवहन के द्वारा शरीर के सभी अंगों में सभी आवश्यक पदार्थ पहुंच जाएं जिसके कारण सभी अंग अच्छे से कम कर सकते हैं। यदि ऐसा नहीं होगा तो हमें कई आवश्यक पोषक तत्व और पदार्थ नहीं मिल पाएंगे जिससे हमारे सभी अंग सही से काम नहीं करेंगे जिस कारण हमारा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

5. क्या होगा यदि रक्त में पट्टिकाणु नहीं होंगे?

उत्तर : यदि रक्त में पट्टिकाणु या प्लेटलेट्स नहीं होंगे तो चोट लगने पर रक्त का थक्का नहीं जमेगा जिससे लगातार खून बहाने से व्यक्ति के मृत्यु भी हो सकती है।

6. रंध्र क्या है? रंध्रों के दो कार्य बताइए।

उत्तर : पत्तियों की सतह पर सूक्ष्म छिद्र उपस्थित होते हैं जिन्हें रंध्र कहते हैं। रन्ध्रों के दो कार्य निम्नलिखित है:

  • यह वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया में मदद करते हैं।
  • यह जल तथा खनिज पदार्थों के अवशोषण में सहायता करते हैं।

7. क्या वाष्पोत्सर्जन पादपों में कोई उपयोगी कार्य करता है?

उत्तर : वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया के कारण एक चूषण बल निर्मित होता है जिसके कारण पौधे जड़ों द्वारा मिट्टी से जल अवशोषित करते हैं जो इस बल के कारण तनों तथा पत्तियां तक पहुंच जाता है।

8. रक्त के घटकों के नाम बताइए।

उत्तर : रक्त एक तरल पदार्थ से बना होता है जैसे प्लाज्मा कहते हैं। इसमें तीन तरह के घटक होते हैं लाल रक्त कोशिकाएं, सफेद रक्त कोशिकाएं और प्लेटलेट्स।

9. शरीर के सभी अंगों को रक्त की आवश्यकता क्यों होती है?

उत्तर: शरीर के सभी अंगों को रखने की आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि

  • रक्त में कई तरह के पदार्थ होते हैं जिन्हें वह शरीर के सभी अंगों को पहुंचाने का काम करता है।
  • यह पाचित भोजन को शरीर के अन्य भागों तक ले जाने, फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर की कोशिकाओं तक ले जाने तथा शरीर की हर भागों से अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा करके उत्सर्जी अंगों तक पहुंचाने का काम करता है।

10. रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है?

उत्तर: रक्त में लाल रक्त कणिकाएं उपस्थित होती हैं जिसमें लाल रंग का एक वर्णन होता है इसे हीमोग्लोबिन कहते हैं। इसी के कारण रक्त का रंग लाल होता है।

11. हृदय के कार्य बताइए।

उत्तर: हृदय के कार्य निम्नलिखित हैं:

  • हृदय रक्त द्वारा पदार्थों को हमारे शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंच जाता है।
  • हृदय अशुद्ध रक्त को शुद्ध करने का काम करता है।
  • यह अशुद्ध रक्त को शरीर के विभिन्न भागों में जाने से रोकता है।
  • हृदय बिना रुके रक्त को पंप करता रहता है।

12. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

उत्तर: शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि यह पदार्थ विषाक्त होते हैं। उनके शरीर में रहने से हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं इसलिए समय-समय पर इन्हें शरीर से बाहर निकालने की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top