प्राणियों में पोषण | प्रश्न – उत्तर – कक्षा 7 NCERT

पाठ 2- प्राणियों में पोषण

कक्षा 7 - अभ्यास कार्य

1. उचित शब्द द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण ___, ___, ___, ___, एवं ____ हैं।

(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंधि का नाम ___ है।

(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं ___ का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।

(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो ___ कहलाते हैं।

(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन ___ में करता है।

उत्तर :

(क) मानव पोषण के मुख्य चरण अंतर्ग्रहण, पाचन, अवशोषण, स्वांगीकरण एवं निष्कासन हैं।

(ख) मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंधि का नाम यकृत है।

(ग) आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल एवं पाचक रस का स्राव होता है, जो भोजन पर क्रिया करते हैं।

(घ) क्षुद्रांत्र की आंतरिक भित्ति पर अँगुली के समान अनेक प्रवर्ध होते हैं, जो रसांकुर कहलाते हैं।

(च) अमीबा अपने भोजन का पाचन खाद्य धानी में करता है।

2. सत्य एवं असत्य कथनों को चिह्नित कीजिए।

(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है।

(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है।

(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है।

(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं।

उत्तर :

(क) मंड का पाचन आमाशय से प्रारंभ होता है। (असत्य)

(ख) जीभ लाला-ग्रंथि को भोजन के साथ मिलाने में सहायता करती है। (असत्य)

(ग) पित्ताशय में पित्त रस अस्थायी रूप से भंडारित होता है। (सत्य)

(घ) रूमिनैन्ट निगली हुई घास को अपने मुख में वापस लाकर धीरे-धीरे चबाते रहते हैं। (सत्य)

3. निम्न में से सही विकल्प पर चुनिए।

(क) वसा का पूर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है

(i) आमाशय
(ii) मुख
(iii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र

उत्तर : (iii) क्षुद्रांत्र

(ख) जल का अवशोषण मुख्यतः जिस अंग द्वारा होता है, वह है-

(i) आमाशय
(ii) ग्रसिका
(iii) क्षुद्रांत्र
(iv) बृहदांत्र

उत्तर : (iv) बृहदांत्र

4. कॉलम A में दिए गए कथनों का मिलान कॉलम B में दिए गए कथनों से कीजिए।

कॉलम A कॉलम B
खाद्य घटक पाचन के उत्पाद
कार्बोहाइड्रेट्स वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल
प्रोटीन शर्करा
वसा ऐमीनो अम्ल

उत्तर :

कॉलम A कॉलम B
खाद्य घटक पाचन के उत्पाद
कार्बोहाइड्रेट्स शर्करा
प्रोटीन ऐमीनो अम्ल
वसा वसा अम्ल एवं ग्लिसरॉल

5. दीर्घरोम क्या है? वह कहाँ पाए जाते हैं एवं उनके कार्य क्या हैं?

उत्तर : छोटी आंत की आंतरिक भित्ती पर अंगुली के समान कुछ उभरी हुई संरचनाओं पाई जाती हैं जिसे दीर्घ रोम कहते हैं। यह पचे हुए भोजन के अवशोषण के लिए क्षेत्र को बढ़ा देती है।

6. पित्त कहाँ निर्मित होता है? यह भोजन के किस घटक के पाचन में सहायता करता है?

उत्तर: पित्त यकृत में निर्मित होता है तथा एक थैली में संग्रहित होता रहता है जिसे पित्ताशय कहते हैं। यह भोजन ने उपस्थित वसा के पाचन में सहायता करता है।

7. उस कार्बोहाइड्रेट का नाम लिखिए जिनका पाचन रूमिनैन्ट द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं। इसका कारण बताइए।

उत्तर: सेल्यूलोज वह कार्बोहाइड्रेट है जिसका पाचन रूमिनेंट्स द्वारा किया जाता है परंतु मानव द्वारा नहीं क्योंकि राम में सेलुलोज का पाचन करने के लिए जीवाणु पाए जाते हैं जो की बहुत से जंतुओं तथा मनुष्यों में नहीं पाए जाते जिस कारण उन में सेलुलोज का पाचन नहीं हो पता है।

8. क्या कारण है कि हमें ग्लूकोस से ऊर्जा तुरंत प्राप्त होती है?

उत्तर : ग्लूकोज एक प्रकार का सरल अणु है जिसका कोशिका में आसानी से विघटन हो जाता है और हमें तुरंत ऊर्जा प्राप्त हो जाती है।

9. आहार नाल के कौन-से भाग द्वारा निम्न क्रियाएँ संपादित होती हैं

  • पचे भोजन का अवशोषण
  • भोजन को चबाना
  • जीवाणु नष्ट करना
  • भोजन का संपूर्ण पाचन
  • मल का निर्माण

उत्तर :

  • पचे भोजन का अवशोषण – छोटी आंत में
  • भोजन को चबाना – दांतों द्वारा
  • जीवाणु नष्ट करना – आमाशय में उपस्थित अम्लों द्वारा
  • भोजन का संपूर्ण पाचन – छोटी आंत में
  • मल का निर्माण – बड़ी आंत में

10. मानव एवं अमीबा के पोषण में कोई एक समानता एवं एक अंतर लिखिए।

उत्तर: मानव तथा अमीबा में भोजन के पाचन का आधारभूत प्रक्रम समान होता है। मानव में भोजन पाचन की stages जटिल होती है जबकि अमीबा में यह प्रक्रिया बहुत सरल होती है।

11. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के उचित कथन से कीजिए।

कॉलम A कॉलम B
(क) लाला-ग्रथि (i) पित्त रस का स्रावण
(ख) आमाशय (ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण
(ग) यकृत (iii) लाला रस स्रावित करना
(घ) मलाशय (iv) अम्ल का निर्मोचन
(च) क्षुद्रांत्र (v) पाचन का पूरा होना
(छ) बृहदांत्र (vi) जल का अवशोषण
  (vii) मल त्याग

उत्तर :

कॉलम A कॉलम B
(क) लाला-ग्रथि (iii) लाला रस स्रावित करना
(ख) आमाशय (iv) अम्ल का निर्मोचन
(ग) यकृत (i) पित्त रस का स्रावण
(घ) मलाशय (ii) बिना पचे भोजन का भण्डारण
(च) क्षुद्रांत्र (v) पाचन का पूरा होना
(छ) बृहदांत्र (vi) जल का अवशोषण

12. चित्र 2.11 में दिए हुए पाचन तंत्र के आरेख को नामांकित कीजिए।

प्राणियों में पोषण | प्रश्न - उत्तर - कक्षा 7 NCERT
प्राणियों में पोषण | प्रश्न - उत्तर - कक्षा 7 NCERT

13. क्या हम केवल हरी सब्जियों / घास का भोजन कर जीवन निर्वाह कर सकते हैं? चर्चा कीजिए।

उत्तर: नहीं हम केवल हरी सब्जियों का भोजन करके जीवन निर्वाह कर सकते हैं क्योंकि हरी सब्जियों और फलों में कई ऐसे पोषक तत्व नहीं पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के विकास के लिए आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top