मानचित्र | अभ्यास कार्य – कक्षा 6 NCERT

पाठ 4- मानचित्र

- अभ्यास कार्य

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं?

उत्तर : मानचित्र के तीन घटक हैं: दूरी, दिशा और प्रतीक।

(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से हैं?

उत्तर : मानचित्र में चार प्रमुख दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को तीर के माध्यम से दिखाया जाता है। इन्हें ही प्रधान दिग्बिंदु कहते हैं।

(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?

उत्तर : मानचित्र का पैमाना स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है।

(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?

उत्तर : ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र में स्थान की अधिक जानकारी होती हैं। इसमें नदी, पहाड़, सड़कें, आदि को आसानी से पहचाना जा सकता है। ग्लोब की अपेक्षा इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान होता हैं।

(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ।

उत्तर : मानचित्र में एक बड़े क्षेत्र का बड़े पैमाने पर रेखाचित्र होता हैं। इस मानचित्र से हमें कई तरह की जानकारी मिलती हैं लेकिन कई बार हमें किसी जगह की बहुत विस्तृत जानकारी चाहिए होती हैं जैसे किसी कमरे की चौड़ाई, और लम्बाई जिसे मानचित्र में नहीं दिखाया जा सकता हैं। उस समय हम इस छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर रेखाचित्र बनाते हैं जिसे खाका कहते हैं।

(vi) कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?

उत्तर : बड़े पैमाने पर बना हुआ मानचित्र अधिक विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं।

(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?

उत्तर : मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार की विभिन्न आकृतियों जैसे भवन, सड़क, पुल, वृक्ष इत्यादि को दिखाना संभव नहीं होता इसलिए इन्हें दर्शाने के लिए कुछ निश्चित अक्षरों, रंगो, तथा चित्रों इत्यादि का उपयोग किया जाता है। इन प्रतीकों के द्वारा मानचित्र में इन सभी स्थानों को दिखाना आसान हो जाता है और यह प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं जिससे इसका अध्ययन करना आसान हो जाता है।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए।

(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं-

क. भौतिक मानचित्र
ख. थिमैटिक मानचित्र
ग. राजनीतिक मानचित्र

उत्तर: ख. थिमैटिक मानचित्र

(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है-
क. जलाशयों
ख. पर्वतों
ग. मैदानों

उत्तर : क. जलाशयों

(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है-

क. प्रतीकों को दिखाने के लिए
ख. मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
ग. दूरी मापने के लिए

उत्तर : ख. मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए

(iv) पैमाना आवश्यक है-

क. मानचित्र के लिए
ख. रेखाचित्र के लिए
ग. प्रतीकों के लिए

उत्तर: क. मानचित्र के लिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top